Print this page

दीवाली में इको-फ्रें डली पटाखे, बीज बम फ ोड़ेंगे और फि र उगेंगे फ ल-फू ल

  • devendra yadav birth day

नई दिल्ली / शौर्यपथ / हरियाणा के पंचकुला में रहने वाली एक महिला इस दिवाली इको-फ्रेंडली पटाखे बेचकर लोगों में जागरुकता फैला रही है. उसने पौधों के बीजों से पटाखे बनाए, जो काफी हटकर है. पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए तनिका बंसल ने एक अलग तरह का पटाखे बनाए हैं. तनिका को पेड़ों से बहुत प्यार है और उसने सोचा कि ये अनोखे बीज बम पौधों में परिवर्तित हो जाएंगे.
तनिका बंसल ने बम को तैयार करने के लिए अलग-अलग तरह के बीजों को एकत्रित किया. उन्होंने विभिन्न प्रकार के बीजों का उपयोग किया, जैसे फूल और सब्जियों के बीज जो सामान्य बीजों की तरह लगाए जा सकते हैं. तनिका ने मिट्टी के दीयों में भी बीज डाला ताकि लोग ये दीये मिट्टी में डाले और यह पौधे में विकसित हो जाए.
न्यूज एजेंसी एएनआई से तनिका बंसल ने बात की. उन्होंने कहा, 'Óयह लोगों को पर्यावरण और प्रदूषण के बारे में जागरूक करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए एक छोटा कदम है."

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ