Print this page

बराक ओबामा के सस्मरण में पीएम नरेन्द्र मोदी का ज़िक्र भी नहीं - शशि थुरुर Featured

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को एक साथ कई ट्वीट करके पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगामी संस्करण 'A Promised Land' के बारे में टिप्पणियां कीं. उनका यह ट्वीट ओबामा के इस संस्करण में राहुल गांधी के जिक्र के बाद आया है. पिछले हफ्ते बराक ओबामा की इस किताब में राहुल पर एक टिप्पणी के चलते बहस छिड़ गई थी. बराक ओबामा की किताब के कुछ एक्सर्प्ट सामने आए हैं, जिसके मुताबिक ओबामा ने अपनी किताब में राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्हें एक 'नर्वस नेता' बताया है.
इसपर ट्वीट करते हुए शशि थरूर ने लिखा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'मनमोहन सिंह की लंबी तारीफ' की है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर जिक्र भी नहीं है. थरूर ने बताया कि उनके पास ओबामा की दो हिस्सों में आ रहे इस संस्मरण के पहले पार्ट की एडवांस कॉपी है और उन्होंने इंडेक्स में भारत का जहां-जहां जिक्र है, वो सारे पेज पढ़ लिए हैं.
उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'बड़ी खबर : ज्यादा कुछ कहने को नही है. उससे भी बड़ी खबर : पूरे 902 पेज में नरेंद्र मोदी का एक बार भी नाम लेकर जिक्र नहीं है.' उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'मनमोहन सिंह की तारीफ की गई है, जिसमें उन्हें 'बुद्धिमान, विचारपूर्ण और ईमानदार' 'असामान्य तौर पर ज्ञानी और शालीन व्यक्ति' बताया गया है, जिनके साथ उनके 'जोशीले और फलदायक संबंध' रहे, हालांकि, मनमोहन सिंह अपनी विदेश नीति को लेकर बहुत ही सजग रहते थे, उनके प्रति दूसरों का सम्मान दिखता है.'

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ