Print this page

महिला से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस से बचने के लिए नाले में कूदा, कांस्‍टेबल ने बहादुरी दिखाकर पकड़ा

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / एक महिला के साथ छेड़खानी और उसे परेशान करने वाले आरोपी को पुलिस जब पकड़ने गई तो आरोपी बचने के लिए नाले में कूद गया. आरोपी को पकड़ने के लिए बहादुरी दिखाते हुए एक कांस्टेबल भी नाले में कूद गया. खुद को घिरता देखकर आरोपी ने कांस्‍टेबल के सिर में ईंट मार दी लेकिन घायल होने के बाद भी कॉन्स्टेबल ने आरोपी को पकड़कर ही दम लिया.
दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक, 27 फरवरी को एक महिला ने कोटला मुबारकपुर थाने में सूचना दी कि संगम विहार का रहने वाला शिवराम नाम का शख्स उसे अश्लील मैसेज भेजता है. छेड़छाड़ करता है और उसका पीछा करता है. महिला ने बताया कि आज आरोपी ने उसे INA गोलचक्कर के पास मिलने के लिए बुलाया है. महिला की सूचना पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर गई तो पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा.
पुलिस टीम लगातार उसका पीछा कर रही थी इसी बीच आरोपी आगे पिलंजी के नाले में कूद गया, उसे पकड़ने के लिए कांस्‍टेबल नेहरू भी नाले में कूद गए. खुद को घिरता हुआ देखकर आरोपी शिवराम ने कांस्‍टेबल नेहरू के सिर में पीछे से ईंट मार दी लेकिन ज़ख्मी हालत में भी कांस्‍टेबल नेहरू ने हिम्मत नहीं हारी और बहादुरी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने 40 साल के शिवराम के खिलाफ छेड़खानी और हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ