Print this page

अब 18 मार्च तक चलेगा हरियाणा असेंबली का बजट सेशन, सत्र शुरू होने से पहले ही बढ़ाया गया कार्यकाल

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ / चंडीगढ़ हरियाणा विधान सभा का बजट सत्र आज दोपहर दो बजे से शुरू हो रहा है लेकिन उससे पहले ही सत्र को 18 मार्च तक बढ़ा दिया गया है. स्पीकर ज्ञान चन्द गुप्ता की अध्यक्षता में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई, जिसमें इसका फैसला लिया गया. बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर और कांग्रेस विधायक आफताब मौजूद थे.
हरियाणा असेंबली में 12 मार्च को सदन में बजट पेश होगा. सेशन का प्रस्तावित शेड्यूल बीएसी की बैठक में बदल गया है. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल एस एन आर्या के अभिभाषण से होगी. इस बीच बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं.
मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने शोक प्रस्तावों के बाद ही तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन के पक्ष में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ऐलान किया है. उधर, सीएम ने बजट सत्र से पहले ही विपक्ष के मुंह से कई मुद्दे छीनने की कोशिश की है. राज्य सरकार ने पिछले दिनों प्राइवेट नौकरियों में स्थानीय लोगों को 75 फीसदी आरक्षण का प्रावधान कर गुस्से के शांत कराने की कोशिश की है.
कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों के अलावा जहरीली शराब से मौत के मामले को भी उठाने का प्लान बनाया है. सरकार इसी सत्र में धर्मांतरण के खिलाफ बिल भी ला सकती है. सरकार में शामिल जेजेपी ने इस बिल में लव जिहाद शब्द पर आपत्ति जताई है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ