Print this page

भवानीपुर सीट छोड़ रही हूं, नंदीग्राम से चुनाव लड़ूंगी पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ / तृणमूल कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसे लेकर सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि आज हम 291 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं, जिसमें 51 महिला उम्मीदवार और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं. मैं नंदीग्राम से चुनाव लड़ूगीं, भवानीपुर सीट छोड़ रही हूं.
ममता ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे लोगों का आशीर्वाद चाहिए. मुझ पर विश्वास रखें. सिर्फ तृणमूल कांग्रेस की बंगाल के विकास के लिए काम कर सकती है, ताकि बंगाल देश के टॉप स्टेट बने. पिछले 10 सालों में हमने बहुत मेहनत की है. कोरोना और अम्फान तूफान जैसी विपदाओं से पार पाया है. हमने अच्छा काम किया है.
ममता ने आगे कहा कि हमने कला, खेल, मीडिया और संस्कृति के क्षेत्रों से प्रतिष्ठित हस्तियों को टिकट दिए है. तृणमूल कांग्रेस के 23-24 मौजूदा विधायकों को उम्र और अन्य कारणों से इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ