Print this page

बंगाल चुनाव में पैर में चोट लगने के बाद पहली बार ममता बनर्जी की रैली, व्हीलचेयर पर करेंगी रोड शो

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर की चोट में सुधार होने के बाद वह आज रोडशो करेंगी. उनकी पार्टी टीएमसी ने बताया कि ममता बनर्जी गांधी मूर्ति से हजरा तक व्हीलचेयर रोड शो करेंगी. दोपहर में वह हजरा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगी. साथ ही पार्टी ने बताया कि आज उनकी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं किया जा रहा है.
पिछले सप्ताह नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें लगी चोट के बाद वह आज पहली बार लोगों के सामने आ रही हैं.
बुधवार को नंदीग्राम से चुनावी पर्चा भरने के बाद, वह कार के फुटबॉर्ड पर खड़ी होकर मार्केट में लोंगो का अभिनंदन कर रही थीं. तभी भीड़ ने उन्हें धक्का दिया, जिससे उनके पैर में चोट पहुंची. उसके बाद उन्हें नंदीग्राम से कोलकाता लाया गया, वहां एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जो डॉक्टर उनकी इलाज कर रहे हैं, उन्होंने शनिवार को बताया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में काफी सुधार हुआ है और वह ‘‘काफी बेहतर'' हैं. चिकित्सकों ने कहा कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान चोट लगने के कारण उनके बाएं पैर में आयी सूजन भी कम हो गई है. ममता बनर्जी के बाएं पैर के साथ-साथ दाहिने कंधे, गर्दन पर गंभीर चोटें आईं थी.डॉक्टरों ने शुक्रवार शाम को बनर्जी को छुट्टी दे दी, क्योंकि उन्होंने अपनी ‘‘स्थिति में सुधार'' के बाद इसके लिए बार-बार अनुरोध किया गया था.
ममता बनर्जी ने शुरुआत में इस हमले के पीछे साजिश बताई थी, लेकिन उसके बाद उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने साजिश का जिक्र नहीं किया था. उन्होंने कहा था कि उनके कार के पास में भीड़ थी, जिससे उन्हें धक्का लगा था. जिसके बाद उन्हें चोट लगी

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ