Print this page

धू-धू कर जल रहा था फ्लैट, भीतर फंसे बुज़ुर्ग और बेटे को जान की बाज़ी लगाकर बचाया पुलिस के जवानों ने

  • rounak group

नई दिल्ली / शौर्यपथ / दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में भीषण आग की घटना सामने आई है. यहां एक फ्लैट में आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग और उनका बेटा फंस गया. दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग की लपटों से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला. दिल्ली पुलिस के जवानों ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए 31 साल के मानसिक तौर पर कमजोर बेटे और 75 साल के पिता को मौत के मुंह से निकाला. दरअसल दो मई की रात तकरीबन 3 बजे रात को साउथ दिल्ली के सी आर पार्क इलाके में एक फ्लैट के भयंकर आग लगने की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली थी.
फ्लैट की मालकिन कल्यानी चटर्जी ने पुलिस को जानकारी दी कि उनका 31 साल का बेटा अग्निभा, जिसका इलाज चल रहा है और उनके 75 साल के पति सोमिर फ्लैट में फंसे हुए हैं और फ्लैट में भयंकर आग लग गई है.
दिल्ली पुलिस फायर डिपार्टमेंट को कॉल करने के साथ साथ खुद भी मौके पर पहुंची. दिल्ली पुलिस के जवानों ने 75 साल के सोमिर को बेडरूम का दरवाजा तोड़ कर बचाया. इसी दौरान पुलिस के जवानों को अंदर के एक कमरे से रोने की और बचाओ बचाओ तथा चीखने की आवाज सुनाई दी, लेकिन आग और धुएं की वजह से सही लोकेशन का पता नहीं चल रहा था.
दिल्ली पुलिस के जवानों ने सर्च लाइट का इस्तेमाल किया और अंदर बने बेडरूम के लकड़ी के दरवाजे को तोड़ा, जहां 31 साल का अग्निभा फंसा हुआ था. उसे दिल्ली पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू किया है और दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती करवाया गया.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ