Print this page

राजधानी में गर्मी से राहत लेकर आए काले बादल, दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ/ राजधानी दिल्ली में गुरुवार की शाम बारिश हो रही है. राजधानी में दोपहर 3 बजे के बाद से काले बादल छाए हुए हैं और बादल गरज रहे हैं. मौसम विभाग ने यहां हल्की से मध्यम तेज बारिश होने का अनुमान जताया था. कहीं-कहीं इलाकों में हल्की बूंदाबादी हुई है. भारतीय मौसम विभाग ने एक ट्वीट कर बताया कि पूरी दिल्ली में आज बादलों की गरज के साथ धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. राजधानी में इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. आशंका है कि दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली में ओले भी पड़े सकते हैं.
दिल्ली में बारिश की तस्वीरें सामने आईं. यहां पर काले बादलों के चलते दिन में ही घना अंधेरा छाया हुआ दिखा. वहीं नोएडा में खूब तेज हवाएं चलीं. हालांकि, हवाओं से बादल थोड़े छंटते नजर आए.
मौसम विभाग के ट्वीट के अनुसार दिल्ली के अलावा कई पड़ोसी राज्यों के भी कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. राजस्थान के आदमपुर, नूह, भरतपुर सहित कई अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम तेज बारिश हो सकती है.
इसके अलावा हरियाणा के भिवाड़ी, रेवाड़ी, मानेसर, गुरुग्राम, फारूखनगर, रोहतक, हिसार, चरखी दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गोहना और सोनीपत सहित कई अन्य इलाकों में बारिश होगी.
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से के कई जिलों में बारिश का अनुमान है. बरसाना और मथुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. शाम को 4-5 बजे तक नोएडा, आगरा, बागपत, दादरी, हापुड़, हाथरस, कैथल सहित कई पश्चिमी इलाकों में बारिश होगी.
अगर सुबह के मौसम की बात करें तो आज दिल्ली में सुबह गर्म रही थी और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग ने दिन में सामान्यत: बादल छाये रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान जताया है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 153 दर्ज किया. सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गई.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ