Print this page

उत्तर प्रदेश में 600 से कम एक्ट‍िव मामलों वाले जिलों में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में दी गई राहत

  • rounak group

नई दिल्ली /शौर्यपथ / लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में राहत देने का ऐलान किया है. 1 जून से जिन जिलों में 600 से कम एक्ट‍िव मामले होंगे, उन जिलों में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में राहत दी गई है. यूपी के मुख्य सचिव ने रविवार को ऐलान किया कि 1 जून से उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में ढील, शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा.शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी. यूपी सरकार इन पाबंदियों से जुड़ा ब्योरा जल्द सार्वजनिक करने वाली है. गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में यूपी में कोविड केस 34 हजार के रिकॉर्ड स्तर से ऊपर चले गए थे, जो अब करीब रोजाना दो हजार तक ही रह गए हैं.
UP में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार तेजी से कमी आ रही है. शनिवार को पिछले 24 घंटे की बात करें तो यूपी में कोरोना के 2287 नए मरीज मिले. जबकि इस दौरान कुल 157 मरीजों की मौत हो गई थी. यूपी में कोरोना से कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 16,21,743 हो गई है. जबकि कुल मृतकों की संख्या 20,208 तक पहुंच गई है. यूपी में कुल 46,201 एक्टिव केस हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ

Latest from शौर्यपथ