दुर्ग । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। निगम मंडल आयोग में काबिज पदाधिकारियों को अन्य पदों से हटा दिया गया है। 4 उपाध्यक्ष व 4 जिला अध्यक्ष सहित 3 जनरल सेकेटरी बदले गए हैं। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी की जगह सुशील आनंद शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। अब संचार विभाग की कमान सुशील आनंद शुक्ला संभालेंगे।वही भिलाई शहर के अध्यक्ष पद की कमान अब मुकेश चंद्राकर के हाथों में होगी ।
बता दे कि कांग्रेस ने दुर्ग जिले को साल भर पहले तीन क्षेत्रों में विभाजित कर दिया था जिसमे दुर्ग ग्रामीण में निर्मल कोसरेे, दुर्ग शहर गया पटेल वही भिलाई शहर में श्रीमती तुलसी साहू को कमान सौंपी थी । काफी दिनों से संगठन में फेर बदल की सुगबुगाहट थी जिसमे दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल के बदले नए अध्यक्ष की अटकलें तेज थी । राजीव भवन उद्घाटन के समय शहर अध्यक्ष गया पटेल की निष्क्रियता खुल कर सामने आई थी वही प्रदेश से जारी जिला संगठन की सूची में भी fer बदल की बात से प्रदेश संगठन काफी लगा था।