दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
कवर्धा शहर में समाज प्रमुखों के आह्वान पर लगातार शांति व्यवस्था कायम हो रही है
कवर्धा। शौर्यपथ । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा शहर में आम जन जीवन सामान्य करते हुए कवर्धा में लगी कर्फ्यू में 2 घण्टे की और बड़ी राहत दी है। अब शहर के अंदर सभी दुकानों के लिए खोलने तथा बंद करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। यह समय पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था। यह व्यवस्था कल 13 अक्टूबर बुधवार से लागू की जाएगी।
बतादे की कवर्धा शहर में समाज प्रमुखों के आह्वान पर लगातार शांति व्यवस्था कायम हो रही है। धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होते नजर आ रही है। शहर में सामाजिक सौहार्द पुनः स्थापित हो रहे है। कर्फ्यू के बीच व्यापारियों को दी गई छूट के बाद शहर में रौनक भी लौट रही है।