Print this page

कंट्रोल के राशन की कालाबाजारी डंके की चोंट पर , आखिर क्यों खाद्य विभाग सोया है ... Featured

  • devendra yadav birth day

दुर्ग / शौर्यपथ /  दुर्ग निगम क्षेत्र में केंद्र शासन और राज्य सरकार ने गरीबो के हितो की रक्षा करने व कोई भी भूखा ना रहे इस उद्देश्य से भारी सब्सिडी के तहत सस्ता चावल वितरण किया जाता है . शासन की इस योजना को स्व सहायता समूहों के माध्यम से शासकीय राशन दुकानों द्वारा किया जाता है . किन्तु शहर में ऐसे कई राशन दूकान है जो शासन के योजना के अनाज की कालाबाजारी खुले आम डंके की चोंट पर कर रहे है . ऐसे ही एक मामले की जानकारी शौर्यपथ समाचार पत्र को मिली जिसकी विगत कई दिनों से निगाह बिनी करते हुए ऐसे कई प्रमाण जमा किये जिससे ये स्पष्ट नजर आता है कि गंज पारा के हमीदा महिला स्व सहायता समूह के संचालको द्वारा खुले आम राशन की कालाबाजारी की जा रही है .
 इस बारे में जब कालाबाजारी करने वाले व्यक्ति से बात की गयी तो उनका कहना था कि बेरोजगारी  और आय की कमी के कारण यह कार्य किया जा रहा है साथ ही यह भी कहा गया कि मेरे अकेले के द्वारा नहीं शहर में अन्य कई लोग इस कार्य को कर रहे है और कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता . आश्चर्य की बात तो यह है कि ऐसे शब्द उस व्यक्ति के है जो वार्ड नंबर 36 के शासकीय राशन दूकान का सञ्चालन करता है . संचालक द्वारा कहे यह शब्द से ही स्पष्ट प्रतीत होता है कि कालाबाजारी की इस कड़ी में नीचे से ऊपर तक मिली भगत है .
  बता दे कि कुछ महीनो पहले ही हमीदा महिला स्व सहायता समूह को शासकीय कंट्रोल की दूकान का आबंटन हुआ . कांग्रेस शासन में हुए इस आबंटन में किसी बड़े नेता के परदे के पीछे शामिल होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है . जिस तरह खुले आम कालाबाजारी चल रही है उससे यही प्रतीत होता है कि कालाबाजारी करने वाले संचालक को पूरा भरोसा है कि ऊपर तक सेटिंग हो जाएगी और किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं होगी .
  मुख्यमंत्री के गृह जिले में इस तरह खुलेआम कालाबाजारी करना और स्वीकारोक्ति करना ये साफ़ सन्देश देता है कि शहर के किसी बड़े पहुँच वाले के छत्रछाया में कार्य हो रहा है . शौर्यपथ समाचार पत्र मामले से सम्बंधित साक्ष्य को जल्द से जल्द उच्च विभाग को मुहैय्या करा कर उचित कार्यवाही की मांग करेगा ताकि गरीबो के राशन की कालाबाजारी पर रोक लगाने कि कोई सार्थक पहल हो सके .

राशन की कालाबाजारी करने वाले पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए - वार्ड पार्षद
    इस बारे में जब वार्ड के पार्षद और नगर निगम सरकार में बाजारी प्रभारी ऋषभ जैन को सुचना दी गयी तो वार्ड पार्षद ऋषभ जैन ने कहा कि ऐसे कालाबाजारी करने वाले लोगो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए .

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ