Print this page

सरगुजा घटना के बाद साफ़ हो गया भाजपा सत्ता के बिना जल बिन मछली के समान तड़प रही- कांग्रेस

  • devendra yadav birth day

सरगुजा की दुखद घटना के बाद कांग्रेस सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की भूमिका सामने आयी - मोहन मरकाम

रायपुर/ शौर्यपथ / सरगुजा में नवजातों की मौत के बाद सरकार को संवेदनशीलता पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने संतोष जाहिर किया है। उन्होने कहा कि बच्चों की मौत दुखद घटना है लेकिन इस घटना को सरकार और मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और प्रभारी मंत्री ने जिस गंभीरता से लिया तथा घटना की पड़ताल के लिये पहल किया वह सरकार की जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस सरकार की पारदर्शी और जवाबदेह सरकार की भूमिका सामने आयी। मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्री को वहां पहुंच कर जांच के निर्देश दिया और प्रभारी मंत्री तत्काल सरगुजा पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को रद्द कर सरगुजा पहुंचे। प्रदेश के एक अन्य मंत्री अमरजीत भगत जो खुद सरगुजा क्षेत्र से आते हैं अस्पताल पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया। मंत्रीगणों ने अस्पताल के हालात की समीक्षा कर जहां भी सुधार की गुंजाईश दिखी उसको तत्काल दुरूस्त करने का आदेश दिया। सरगुजा में बच्चों की मौत दुखद घटना है। इस घटना के मृत बच्चों के बारे में बताया गया कि वे प्रीमेच्योर बेबी थे। अस्पताल में किसी प्रकार की तकनीकी या मेडिकल कमी नहीं थी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सरगुजा अस्पताल में शिशुओं की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से लाशों पर राजनीति करने में लग गई है। दुर्भाग्यजनक है  जो पार्टी प्रदेश में 15 साल तक सरकार में रही हो वह अपना राजनैतिक गंभीरता और जिम्मेदारी को भूल कर सिर्फ विरोध करने के लिये तथ्यहीन आरोप लगाने लगती है। जशपुर के बाद सरगुजा मामले में भाजपा नेताओं के बयान से यह साफ हो गया कि भाजपा सत्ता के बिना जल बिन मछली के समान तड़प रही है। वह सामान्य दुर्घटनाओं पर भी स्तरहीन राजनीति कर जनता की निगाह में और गिर रही है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ