दुर्ग । शौर्यपाठ । स्मृति नगर क्षेत्र के अंतर्गत झरोखा होटल के सामने एक अज्ञात लाश मिली सूचना मिलते ही मौके पर स्मृति नगर चौकी पुलिस अधिकारी evm सीएसपी जोशी मौके पर पहुंच गए हैं । लाश की हालत देखने पर प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि घटना शुक्रवार देर रात की है किसी ने ईंट से मृतक के सिर पर वार किया है । लाश के करीब खून से सना ईंट का टुकड़ा भी मिला है । लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जिस स्थान पर मर्डर हुआ वह बोगद्दा पुलिया के बाजू में छोटे से ग्राउंड पर स्थित है मृतक दारु पीने के लिए बैठा हुआ था जहां घटना घटित हुआ । जहां मृतक की मौत हुई वहां दारू की एक बोतल रुमाल माचिस के डिब्बे और एक सिक्का चप्पल इत्यादि समान मिले पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।