दुर्ग। शौर्यपथ। दुर्ग नगर पालिक निगम समय-समय पर शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई का दिखावा करती रहती है दिखावा इसलिए कह सकते हैं कि शहर में नगर पालिक निगम ने आयुक्त मंडावी के कार्यकाल में अभी तक ऐसी कोई कार्यवाही नहीं की जिससे यह प्रतीत हो कि निगम की कार्यवाही पूरी तरह सफल हुई हो कुछ दिनों पहले दुर्ग नगर निगम द्वारा गौरव पथ पर अतिक्रमण अभियान का दिखावा किया गया क्योंकि आज गौरव पथ में अतिक्रमण पहले से भी ज्यादा है वही इंद्र मार्केट में बरामदे पर सामान रखकर व्यापार करने वालों को पहले चेतावनी उसके बाद अंतिम चेतावनी भी चंद रुपयों के जुर्माने के बाद आज वही स्थिति निर्मित है शहर का व्यस्ततम बाजार होने के बाद भी नगर पालिक निगम प्रशासन अभी तक किसी भी तरह की अतिक्रमण की कार्रवाई में अपने परिणाम तक नहीं पहुंचा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर और बैठकों के बड़े-बड़े दौर कर शहर को खूबसूरत बनाने की स्कीम कागजों पर बना रहा है निगमायुक्त के कार्यकाल में अधिकारी वर्ग जुबान पर मीटिंग के कारण प्रभावित होने की बात कह रहे हैं वहीं आम जनता भी अधिकारियों के मीटिंग में उपस्थिति के कारण छोटे-छोटे कार्यो के लिए बार-बार निगम के चक्कर लगा कर परेशान हो रही है अतिक्रमण की बात करें तो गौरव पथ साईं द्वार का चौक शहर का ऐसा मार्ग है जहां से आयुक्त मंडावी महापौर धीरज बाकलीवाल विधायक अरुण वोरा और जिलाधीश dr भूरे ,पुलिस अधीक्षक भी रोज गुजरते हैं होते हुए भी किसी तरह की कार्यवाही करना करना है कि निगम प्रशासन है आम जनता की कोई चिंता नहीं।
विधायक के खास समर्थकों का रहता है जमावड़ा
आश्चर्य की बात है कि इस चौक से थोड़ी दूर ही विधायक के खास समर्थक एवं पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद की बैठक भी यही करीब है प्रतिदिन चौक की बदहाल स्थिति विधायक के करीबी समर्थकों के सामने होने के बाद भी विधायक की मंशा के अनुरूप चलने वाला निगम और शहरी सरकार भी साईं द्वार पर चौक पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने में असफल है या अतिक्रमण को शहरी सरकार के कुछ लोग ही प्रोत्साहन दे रहे हैं यह समझना मुश्किल नजर आ रहा है बरहाल सभी जिम्मेदारों की नजर के सामने अतिक्रमण फल फूल रहा है और दिखावे की कार्यवाही हो रही है