दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले में अप्राधिकृत अवैध कॉलोनी के विकास को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर जिला दुर्ग के निर्देश पर कार्यालय संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश विभाग दुर्ग एवं राजस्व विभाग दुर्ग के द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ग्राम कुरूद में वेलप्लान बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर बसंत कटारिया के द्वारा खसरा क्रमांक 1538 पर कॉलोनी स्थापना के उद्देश्य से टाउन एंड कंट्री प्लान डिपार्टमेंट दुर्ग से बिना अनुमति लिए भूखंडों का विभाजन एवं मार्गों का विकास किया गया था जिसकी जानकारी मिलते ही शासकीय विभाग द्वारा एवं भिलाई नगर पालिक निगम के द्वारा संयुक्त टीम मौके पर पहुंची है तथा अवैध प्लाटिंग स्थल पर निर्मित सड़क एवं माननीय किसानों को हटाया गया इस कार्यवाही में प्रभारी संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग विमल बगवैया सहायक संचालक प्रतीक दीक्षित अतिरिक्त तहसीलदार दुर्ग योगेंद्र वर्मा नगर पालिक निगम भिलाई अनिल मेश्राम राजस्व अधिकारी पटवारी व अन्य कर्मचारी सम्मिलित रहे बता दें कि अवैध कॉलोनी पर भिलाई नगर निगम टाउन एंड कंट्री प्लान तहसील कार्यालय की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है वहीं अगर देखा जाए तो धूम निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करने में नगर पालिक निगम दुर्ग के सहयोग न मिलने के कारण प्रशासन अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कार्यवाही नहीं कर पा रही है