Print this page

वोरा को मिली महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी , वेयर हाउसिंग निगम के बने अध्यक्ष Featured

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश के वरिष्ठ विधायको की गिनती में अरुण वोरा का नाम शुमार है . प्रदेश मेदुर्ग जिले से ४-५ मंत्री होने के कारण विधायक वोरा को मंत्री मंडल में जगह नहीं मिलने के बाद भी विधायक वोरा द्वारा जनहित और सरकार की योजनाओ के अनुरूप लगतार क्षेत्र का विकास कार्य प्रगति पर रहा . वेयर हाउसिंग निगम प्रदेश के महत्तवपूर्ण निगम की श्रेणी में शुमार है और प्रदेश के मुखिया ने इस निगम की जिम्मेदारी विधायक अरुण वोरा के हांथो में दी है .
वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा को वेयर हाउसिंग निगम का अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही वोरा समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वोरा इस समय दिल्ली प्रवास पर हैं। निगम अध्यक्ष बनाने की खबर मिलते ही वोरा समर्थक बड़ी संख्या में उनके निवास पर जुटने लगे। बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया।
वोरा ने कहा कि टीवी चैनल देखने पर उन्हें निगम अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिली। वोरा ने कहा कि उन्हें मिली नई जिम्मेदारी का वे पूरी सक्रियता से निर्वहन करते हुए अपने विभाग के साथ-साथ प्रदेश सरकार की हर जनहितैषी योजना का लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
वोरा ने छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा ने 180 माह तक प्रदेश में शासन किया। इस दौरान किसान, युवा, मजदूर बेरोजगार हर किसी के साथ छल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी का 18 महीनों की सरकार से हिसाब मांगना शुद्ध राजनीति से प्रेरित दुर्भाग्यजनक है। भूपेश सरकार ने जन घोषणा पत्र के 36 में से 22 वादों को 18 माह में ही पूरा कर दिया है। सर्वहारा वर्ग के हितों के अनुरूप सरकार काम कर रही है। कर्जमाफी से लेकर बोधघाट परियोजना तक सरकार की उपलब्धियां वृहद हैं। घोटाला और कमीशनखोरी अब बीते जमाने की बात बनकर रह गई है।
वोरा ने कहा कि मुद्दाविहीन होने पर अनर्गल बातें करने की जगह आपदा काल में प्रदेश के जनमानस तक मदद पहुंचाने में भाजपा नेताओं को भागीदारी निभानी चाहिए। कोरोना संकट के दौरान भी सरकार के प्रबंधन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों से लेकर बस ऑपरेटरों तक सभी का ध्यान मुख्यमंत्री ने रखा है। लॉकडाउन के दौरान मनरेगा रोजगार व लघु वनोपज संग्रहण में राज्य पूरे देश में पहले नंबर पर रहा। पहली बार सरकारी स्कूल के छात्रों को भी पढ़ाई तुंहर द्वार के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई का अवसर मिला। वोरा ने यह भी भरोसा दिलाया की सरकार अपने कार्यकाल में सभी वादे पूरे करेगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ