नई दिल्ली / शौर्यपथ / भाजपा सांसद सुब्रमणियास्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यो पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेबल पर ५ साल से रामसेतु को राष्ट्रिय धरोहर घोषित करने की फाइल राखी हुई है किन्तु उस पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हुए है . स्वामी ने कहा मई कोर्ट जाकर आदेश दिलवा सकता हूँ लेकिन मुझे बुरा लगता है कि हमारी पार्टी होने के बावजूद हमें कोर्ट जाना पड़ता है .
सुब्रमणियास्वामी ने अपने एक ब्यान में कहा कि अगर राजीव गाँधी फिर से प्रधानमंत्री बनते तो राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो जाता किन्तु असामयिक मृत्यु के बाद स्थितिया बदल गयी . ( साभार जनसत्ता )