दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम क्षेत्र में पानी सप्लाई के लिए लगे विद्युत् पेनल लगभग २०-३० साल पुराने थे और निगम प्रशासन द्वारा नए पेनल लगाने की दिशा में कदम उठाया गया ताकि शहर की आम जनता को पानी की बार बार किल्लत न हो . चूँकि विद्युत् पेनल काफी पुराने थे और तकनिकी अपडेट ना होने के कारण आये दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता था इस लिहाज से पेनल को बदलने का कार्य निगम आयुक्त के निर्देश पर हुआ किन्तु विद्युत् विभाग के अधिकारियों की नासमझी कहे या वर्तमान महापौर को बदनाम करने की रणनीति जिसके तहत २-३ दिन के कार्य को एक ही दिन में पूरा करने की बात कही गयी जो कि सिमित स्टाफ के साथ संभव नहीं था और हुआ भी वही कार्य समय पर पूरा ना होते ही विपक्ष को एक बार फिर मौका मिल गया शहरी सत्ता को घेरने का चूँकि एक दिन के बजाये यह कार्य २-३ दिन में पूरा हुआ और तब तक जनता पानी के लिए हाहाकार मचाने लगी हालांकि टेंकर से कई क्षेत्रो में पानी सप्लाई किया गया किनती यहाँ भी सिमित साधन आड़े आयी . इसे अधिकारियों की लापरवाही या साजिश जो भी कहे किन्तु गलत जानकारी देने के कारण शाहर में पानी की राजनीती दो दिनों तक गर्म रही और विपक्ष ने जमकर मुद्दा को हवा दी .
निगम अधिकारियों के अनुसार नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर में निरंतर पानी सप्लाई के लिए नया पेनलबोर्ड लगाकर स्थायी समाधान किया गया । 10 सितंबर से शडडाउन लेकर पेनलबोर्ड लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया था। परन्तु लगातार बारिश होने के कारण विद्युत लाईन का पेनलबोर्ड लगाने का कार्य बाधित हो रहा था। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन, जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, स्वास्थ्य प्रभारी इमीद खोखर ने भी फिल्टर प्लांट पहुॅचकर मौके का निरीक्षण किया गया। कार्य पर देरी के लिए नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होने जल्द से जल्द कार्य पूरा कर पानी सप्लाई सामान्य करने निर्देश दिये।
अंततः कल 11 सितंबर की रात्रि 11.00 बजे के करीब एक पेनलबोर्ड का कार्य पूरा कर शहर की टंकियों को भरने का कार्य प्रारंभ कर आज प्रातः से विभिन्न वार्डो में पानी की सप्लाई किया जा सका। दूसरा पेनलबोर्ड को लगाने का कार्य अभी जारी है। विभाग अधिकारी ने बताया दोनों पेनलबोर्ड के लग जाने से शहर में पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो गया है।
विभाग अधिकारी ने बताया कि 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में 25 वर्ष लगा पुराना पेनलबोर्ड खराब हो गया था जिसके कारण आये दिन एक से दो दिनों के अंदर बार-बार विद्युत सप्लाई बंद हो जाता था जिससे पानी भरने में परेशानी होती थी। उसे ठीक करने शडडाउन करना पड़ता था। आम जनता को पानी की समस्या से जूझना पड़ता था। पुराने पेनलबोर्ड में काम करते वक्त हमेशा कर्मचारियों का जान जोखिम में रहता है कुछ माह पहले कार्य करते समय दो कर्मचारी घायल भी हो चुके हैं। जिसे देखते हुये फिल्टर प्लांट में लगे दोनों पेनलबोर्ड को बदलकर नया पेनलबोर्ड लगाया जा रहा है। इसके कारण बार-बार होने वाली समस्या अब नहीं होगी ।
उन्होनें बताया शहर में पानी की समस्या होने के कारण मांग अनुसार आज 12 सितंबर को करीबन 18 पानी टैंकर विभिन्न वार्डो में भिजवाया गया। इसमें पद्मनाभपुर वाड्र, कसारीडीह वार्ड 43, गंजपारा वार्ड, ब्राम्हण पारा वार्ड, हरनबांधा क्षेत्र वार्ड 9, आजाद वार्ड, अस्पताल वार्ड, शिवपारा वार्ड बजरंग नगर, पोलसाय पारा वार्ड, पचरीपारा वार्ड, केलाबाड़ी वार्ड में टैंकर से पानी भिजवाया गया। इनमें से 3 से 4 वार्डो में दो-दो टैंकर पानी दिया गया। अधिकारी ने बताया रात्रि 11.00 बजे के बाद टंकियों में पानी भरना प्रारंभ कर आज प्रातः से शंकर नगर, शक्ति नगर, पद्मनाभपुर, उरला, पोटिया, दीपक नगर, रायपुर नाका, शिवपारा, गंजपारा आदि क्षेत्रों में पानी सप्लाई की गई। उन्होनें बताया शाम के समय भी पानी की सप्लाई देरी से हो पायेगा।

दुर्ग निगम महापौर बाकलीवाल ने कहा ....
25 साल पुराना पेनल बोर्ड बदलने में दो से तीन दिन लग गए इस कारण शहर में पानी की सप्लाई बाधित हुई किन्तु नया पेनल बोर्ड लगने से पानी सप्लाई में जो बार बार रुकावट आती थी एवं निगम के फिल्ड कर्मचारी को भी जो जान का जोखिम था अब दूर हो जायेगा और भविष में विद्युत् खराबी की छोटी छोटी समस्या के कारण जल प्रदाय बाधित नहीं होगा . नए पेनल बोर्ड लगने से अब जल प्रदाय में सुरक्षित तरीके से कार्य सम्पादित होगा . नए पेनल बोर्ड लगने से फिल्ड पर कार्य कर रहे निगम के कर्मचारी भी अब सुरक्षित तरीके से कार्य कर पायेंगे .

कल सुबह के समय कुछ क्षेत्रों में रहेगा जलप्रदाय प्रभावित ...( 10 सितम्बर को निगम ने जारी की थी प्रेस विज्ञप्ति )
दुर्ग / नगर पालिक निगम दुर्ग के 24 एमएलडी फिल्टर प्लांट में पैनल बोर्ड लगाने का काम निरंतर जारी है जलगृह विभाग अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार आज लगभग डेढ़ से 2 घंटा बारिश होने के कारण पैनल बोर्ड लगाए जाने का कार्य में विलंब हो गया है जिसके कारण पैनल बोर्ड लगाने का कार्य देर रात्रि तक पूरा किया जाएगा । अधिकारी ने बताया देरी से पैनल बोर्ड लगने के कारण कल सुबह 11 सितंबर को शक्तिनगर, शंकर नगर, पदमनाभपुर, क्षेत्र के टंकी से होने वाली पानी सप्लाई वाली क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी । उसी प्रकार 11 एमएलडी फिल्टर प्लांट क्षेत्र के शिक्षक नगर ब्राह्मण पारा बनिया पारा तुहर पारा फसारी केलाबाड़ी आदि क्षेत्रों में भी जल प्रदाय प्रभावित रहेगा इन क्षेत्रों में मांग अनुसार टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा सकेगी अधिकारी ने बताया निगम के बघेरा पोटिया बोरसी के पानी टंकियों से आउटर के क्षेत्रों में सुबह के समय निर्धारित समय पर पानी की सप्लाई होगी । नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। ।