नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान का बलिदान और दो घायल
161 दिन के अंदर 141 नक्सली ढेर ,दो दिन पहले मिली थी सूचना- एसपी
छत्तीसगढ़ / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने सत्ता सँभालते ही नक्सलियों के खिलाफ मुहीम तेज कर दी है पिछले छह माह में लगभग १४१ नक्सलियों के मारे जाने की खाणार है इनकी संख्या में वृद्धि की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता वही मुख्य धारा में जुड़ने नक्सलियों के आत्मसमर्पण की बाते भी सामने आ चुकी है साय सरकार के मंशा नक्सलियों से प्रदेश को मुक्त करने की है और इस दिशा में प्रयास भी तेज कर दिए गए है .
वही छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जानकारी के अनुसार यहां अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है और दो जवान घायल हैं। अबुझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है।
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर जिले के माड़ में पिछले दो दिनों से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। संयुक्त ऑपरेशन में नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन बल शामिल हैं।
एक जवान बलिदान, दो घायल
नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान बलिदान हो गए और दो के घायल होने की खबर है। बस्तर संभाग के जगदलपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव से डीआरजी और एसटीएफ के 1400 जवान सर्चिंग पर निकले हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि 161 दिन के अंदर 141 नक्सली ढेर हो चुके हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है। पिछले तीन दिनों से नक्सलियों खिलाफ लगातार ऑपरेशन चल रहा है।
https://x.com/vishnudsai/status/1801893484259066064
https://x.com/vishnudsai https://x.com/vishnudsai/status/1801893484259066064https://x.com/vishnudsai/status/1801893484259066064https://x.com/vishnudsai/status/1801893484259066064
सीएम विष्णुदेव का नक्सली एनकाउंटर पर ट्वीट
नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।
आईईडी और एक कुकर बम बरामद
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 30-30 किलो विस्फोटक वाले सीरीज आईईडी और एक कुकर बम बरामद किया। जिला बल और 231 बीएन सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान के तहत ये कार्रवाई की गई है।
दो दिन पहले मिली थी सूचना- एसपी
अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ पर नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि हमें दो दिन पहले सूचना मिली थी और विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। आज सुबह मुठभेड़ के बाद हमने आठ हथियारबंद नक्सलियों के शव बरामद किए। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान हमारे एक जवान नितेश एक्का (एसटीएफ) शहीद हो गए और 2 अन्य जवान घायल हो गए। ऑपरेशन अभी भी जारी है।