Print this page

नया भारत नया कानून : मुख्यमंत्री साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन Featured

रायपुर / शौर्यपथ / देश में आज का दिन संवैधानिक दृष्टी से काफी महत्तवपूर्ण दिन है आज ०१ जुलाई को नए भारत का नवीन कानून लागू हो गया . तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन है यह संग्रह छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना होगा आसान पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ होगी यह पुस्तक
अपराधों की विवेचना में भी होगी उपयोगी जिससे आम जनता को न्याय के रास्ते आसान होगी प्रक्रिया . नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत रहा है . नए कानून को समझाने हेतु कई प्रयोगशाला का आयोजन छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किया जा चूका है और आगे भी इसे अनवरत जारी रखे जाने की बात हो रही है . भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू होते ही वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को दी गई है प्राथमिकता दी गई है .
  इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं.

  

Rate this item
(0 votes)
Last modified on Monday, 01 July 2024 12:28
शौर्यपथ