मुख्यमंत्री साय ने मंत्रालय में वन टू वन किया मैराथन बैठक
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय प्रदेश में अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने लगातार पहल कर रहे . सरकार की हर योजनाये को सार्थक बनने प्रदेश के सीएम द्वारा अधिकारियो एवं विभागीय मंत्रियो से वन टू वन बैठक लेकर जानकारी भी प्राप्त कर रहे सीएम साय द्वारा देर शाम सोमवार को कई मैराथन बैठक ले अधिकारियो से इस बात की जानकारी ली गई . चार घंटे से भी ज्यादा चली इस बैठक में सरकार की मंशा मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की दिशा में एक महत्तवपूर्ण कदम है . प्रदेश के मुखिया ना केवल योजनाये बना रहे है अपितु इन योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी अधिकारियो से ले रहे है . साथ ही सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को दे रहे निर्देश वही मुख्यमंत्री ने समय सीमा में कार्यों को निपटाने के निर्देश भी दिये . व्यस्तताओं के बावजूद सीएम साय मंत्रालय में जाकर तेज़ी से काम निपटा रहे है . सीएम साय ने अधिकारियो को स्पष्ट निर्फेषित किया है कि जनता से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी .