Print this page

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला विधानसभा घेराव, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, चला वाटर कैनन

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला विधानसभा घेराव, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला विधानसभा घेराव, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
  • rounak group

 रायपुर / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध सहित कई मुद्दों को लेकर बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सड़क पर उतरी. विधानसभा घेराव करने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका. इस दौरान पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई. इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को खदेडऩे पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया. बता दें कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अगुवाई में कांग्रेस ने प्रदर्शन शुरू किया. इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत सहित पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे.
  प्रदर्शन को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी तो यह झांकी है. पूरी पिक्चर बाकी है. बलौदाबाजारमें एसपी कलेक्टर ऑफिस जलाए जा रहे है. एसपी और कलेक्टर दरवाजे के पीछे छिप रहे है.
   प्रदेश भर से राजधानी रायपुर पहुंच रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रास्ते में रोका, भिलाई, बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद की ओर से आने वाले कांग्रेसजन कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंच पाये। इसके लिये भाजपा सरकार ने पुलिस को आगे कर के तमाम अवरोध पैदा किया। लोगों की गाडिय़ों को बीच रास्ते में रोका। हजारों लोग मीलो पैदल चलकर कार्यक्रम में शामिल हुये 25000 से अधिक लोग घेराव कार्यक्रम में शामिल हुये। कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटरकेनन, लाठीचार्ज भी किया, जिसमें अनेकों कार्यकर्ता घायल हो गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कपड़ा भी पुलिस ने फाड़ दिया।

सचिन पायलट का बड़ा बयान
  कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि विधानसभा का घेराव इतनी जल्दी करना पड़ रहा है. कांग्रेस पार्टी सरकार के लिए जीती है, जनता के लिए लड़ती है. लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत संख्याबल से होती है. आपकी उपस्थिति से यह तय हो गया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीवित है. पिछले 6 महीने में जो अपराध हुए हैं, उनकी जवाबदेही तय करने का समय आ गया है. यह महात्मा गांधी की पार्टी है.पूरी अहिंसा, विनम्रता लेकिन पूरी ताकत से अपनी बात कहनी है. ये सरकार दिल्ली से चलती है. यहां के मुख्यमंत्री और मंत्री को पता नहीं हो क्या रहा है? यहां पर वो जो लिखकर दिल्ली से भेज देते है उस काम को भाजपा सरकार करती है। आज समय है कांग्रेस पार्टी को एकजुटता से आगे बढऩे का, आज पूरी जनता उमीद करती है कांग्रेस पार्टी पूरी आवाज को उठायेगी। कांग्रेस के बड़ी संख्या में और भारी बारिश के बावजूद और सरकार चारो तरफ पुलिस ने बैरीगेट्स लगाकर रोकने का काम किया। उसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग आये। गरीब, किसान और नौजवान का आवाज उठाने का काम कांग्रेस पार्टी करती है। राहुल गांधी देश की संसद में किसानों की आवाज को उठाया है और हमेशा कहते है डरना नहीं है ये लोग चिल्लाते है, डराते है और पुलिस प्रशासन का डर दिखाते है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है और चार साल का समय है भाजपा सरकार को नींद खोलकर काम करना है।

यहां लोगों को हवा नहीं है कि क्या होगा.
  सचिन पायलट ने कहा कि सरकार ने इस आंदोलन को रोकने की हर संभव कोशिश की है. कांग्रेस का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है.इस सरकार को जवाब देने का समय आ गया है. बता दें कि कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट जारी किया है. पंडरी रोड शाम 5 बजे तक बंद रहा . इस दौरान लोग डायवर्टेड रूट का इस्तेमाल करते रहे . सुरक्षा के लिहाज से दूसरे स्कूल और कॉलेजों में भी वैकल्पिक व्यवस्थान बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ