रायपुर / शौर्यपथ / भारत और पाकिस्तान का मैच रोमांचक से पूर्ण होता है हर भारतीय दिल से यही दुआ कर्ता है कि भारत की जीत हो 23 फरवरी को हुए भारत और पकिस्तान के मैच में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर खेल के मैदान में धुल चटाई . भारत की जीत और इसके कर्णधार बने विराट की शतकीय पारी ने हर भारतीय को जश्न मनाने का मौका दे दिया . भारत की जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सीएम साय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि
" विराट विजय है, श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल...
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। बधाई एवं शुभकामनाएं चैंपियंस।"
सीएम साय ने पुरी भारतीय टीम को पकिस्तान के खिलाफ जीत की बधाई एवं शुभकामनाये प्रेषित की .