Print this page

दुर्ग बस स्टैंड में कभी भी हो सकता है बड़ा विस्फोट बाजार विभाग की लापरवाही और संचालक की मनमानी चरम सीमा पर... Featured

  • rounak group

दुर्ग। शौर्यपथ। इंदिरा नगर पालिका निगम सड़कों के किनारे अवैध कब्जा धारी पर कार्रवाई कर रही है वहीं दुर्ग नगर निगम के व्यस्ततम स्थान बस स्टैंड में एक ऐसा स्थान भी है जो भविष्य में कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है नगर निगम द्वारा निर्मित परिसर में संचालित प्रवीण ऑटो इंजीनियर द्वारा ट्रांसफार्मर के पास एक पावरफुल जनरेटर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिना पूर्ण अनुमति के प्रवीण ऑटो इंजीनियर द्वारा दिया जनरेटर इंस्टॉल किया गया है जो की ट्रांसफार्मर के काफी करीब है ऐसे में अगर शॉर्ट सर्किट होता है तो काफी जान माल की हानि हो सकती है वही प्रवीण ऑटो इंजीनियर द्वारा बरामदे पर भी अवैध निर्माण कर व्यापार का संचालन किया जा रहा है.

     नगर निगम से 100 मीटर की दूरी पर इस तरह का कार्य कहीं ना कहीं बाजार विभाग के क्षेत्र के सम्बंधित अधिकारी /कर्मचारी की निष्क्रियता भी साफ नजर आ रही है इस अवैध अतिक्रमण और कब्जे पर अगर बाजार विभाग के संबंधित कर्मचारी समय पर कार्रवाई करते तो आज अवैध निर्माण की स्थिति नहीं आई होती. वहीं कब्जा करने की घटिया सोच में कहीं ना कहीं संचालकों और बाजार विभाग के संबंधित कर्मचारियों की मिली भगत की ओर भी इशारा कर रहा है काफी सालों बाद दुर्ग शहर की शहरी सरकार और निगम प्रशासन लगातार अवैध कब्जे और अतिक्रमण पर कार्यवाही कर रही है ऐसे में अब आम जनता सहित बस स्टैंड के अन्य व व्यापारी भी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि निगम प्रशासन के मुखिया प्रवीण ऑटो इंजीनियर द्वारा किया अवैध कब्जे एवं बिना अनुमति के ट्रांसफार्मर के पास लगे जनरेटर जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं पर कार्यवाही करने की पहल करेंगे शहर को साफ और सुंदर बनाने की दिशा में निगम प्रशासन का प्रयास वर्तमान समय में सार्थक रूप ले रहा है ऐसे में देखने वाली बातें होगी कि क्या बाजार विभाग के जमीनी कर्मचारी मामले पर निगम प्रशासन को पूर्ण जानकारी देकर अवैध कब्जे और अतिक्रमण की दिशा में कार्य करेंगे या फिर निगम प्रशासन के मुखिया आयुक्त अग्रवाल को गुमराह कर अवैध अतिक्रमण पर अपनी मौन सहमति देंगे .

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ