नक्सल ऑपरेशन की जानकारी लीक करने के आरोप, IPS अधिकारियों के नाम भी रिपोर्ट में दर्ज
कारोबारी दीपक टंडन से विवाद अब राष्ट्रीय सुरक्षा के घेरे में
रायपुर/दंतेवाड़ा।
छत्तीसगढ़ पुलिस के इतिहास में सबसे सनसनीखेज मामलों में शुमार डीएसपी कल्पना शर्मा (वर्मा) को आखिरकार सरकार ने निलंबित कर दिया है। कारोबारी दीपक टंडन से कथित संबंध, करोड़ों के लेन-देन, और संवेदनशील खुफिया जानकारी साझा करने के गंभीर आरोपों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
यह फैसला उस 1475 पन्नों की विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसे रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कीर्तन राठौर के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने तैयार कर आईजी रायपुर के माध्यम से गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय को सौंपा था।
जांच रिपोर्ट के चौंकाने वाले निष्कर्ष
जांच रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021 से डीएसपी कल्पना शर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के बीच केवल निजी संबंध ही नहीं, बल्कि व्यापक वित्तीय और प्रभाव आधारित लेन-देन भी सामने आए हैं।
₹2.5 करोड़ की वसूली का आरोप
कारोबारी दीपक टंडन ने दावा किया है कि डीएसपी ने उनसे:
-
₹2 करोड़ नकद
-
₹12 लाख की डायमंड रिंग
-
₹5 लाख के सोने के आभूषण
-
एक लग्जरी वाहन (इन्नोवा क्रिस्टा)
जबरन या दबाव बनाकर हासिल किए।
सबसे गंभीर आरोप: खुफिया जानकारी लीक
रिपोर्ट का सबसे संवेदनशील और गंभीर हिस्सा व्हाट्सएप चैट्स से जुड़ा है। जांच एजेंसी का दावा है कि इन चैट्स में:
-
बीजापुर, बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में चल रहे अभियानों
-
सुरक्षा बलों की तैनाती और मूवमेंट
-
आंतरिक रणनीतिक सूचनाएं
कारोबारी के साथ साझा किए जाने के प्रमाण मिले हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह आरोप न्यायिक स्तर पर प्रमाणित होते हैं, तो यह मामला देशद्रोह और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौते की श्रेणी में आ सकता है।
संपत्ति हड़पने का दबाव और पुलिसिया धमकी
जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि:
-
रायपुर के VIP रोड स्थित एक होटल को डीएसपी ने अपने भाई के नाम कराने का दबाव बनाया।
-
व्हाट्सएप चैट्स में कारोबारी को पुलिस कार्रवाई की धमकी और रसूख के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
IPS अधिकारियों के नाम भी जांच के दायरे में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस 1400 पन्नों की रिपोर्ट में तीन IPS अधिकारियों के नामों का भी उल्लेख है।
-
आरोप है कि डीएसपी ने इन अधिकारियों से जुड़ी गोपनीय विभागीय जानकारियां साझा कीं।
-
फिलहाल इन अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन रिपोर्ट में सिस्टम के दुरुपयोग के संकेत दर्ज हैं।
DSP परिवार का पलटवार: काउंटर शिकायतें दर्ज
मामले ने तब नया मोड़ लिया जब डीएसपी कल्पना शर्मा और उनके परिवार ने कारोबारी के खिलाफ जवाबी कानूनी कार्रवाई शुरू की।
-
डीएसपी के पिता हेमंत शर्मा ने रायपुर के पंडरी थाना में कारोबारी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
-
आरोप है कि कारोबारी पर बड़ी राशि बकाया है।
-
कारोबारी की पत्नी द्वारा दिया गया सिक्योरिटी चेक बाउंस होने का मामला भी जांच में शामिल है।
-
डीएसपी ने कारोबारी पर मानहानि और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि निजी चैट्स को जानबूझकर सार्वजनिक किया गया।
DSP का पक्ष
निलंबित डीएसपी कल्पना शर्मा ने:
-
सभी आरोपों को झूठा, फर्जी और साजिशन बताया है।
-
कहा है कि चैट्स एडिटेड हैं और उनकी छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं।
-
उनका दावा है कि कारोबारी यह सब पुराने वित्तीय विवादों से बचने के लिए कर रहा है।
वर्तमान स्थिति
-
डीएसपी को निलंबित कर दिया गया है।
-
गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय अब:
-
विभागीय कार्रवाई
-
आपराधिक प्रकरण
-
और संभावित न्यायिक जांच
पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में हैं।
-