Print this page

बहुचर्चित खुड़मुड़ा कांड का जल्द ही होगा खुलासा : डीजीपी अवस्थी Featured

  • doing of business

रायपुर / शौर्यपथ / खुड़मुड़ा हत्याकांड को लेकर डीजीपी डीएम अवस्थी ने बड़ा बयान दिया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि खुड़मुड़ा हत्याकांड का पर्दाफाश जल्द होने वाला है। जो ब्लाइंड मर्डर होते है, उसमें धैर्य रखकर ही जांच की जाती है। इस मामले की जांच बहुत ही गंभीरता से हो रही है। विवेचना एकदम सही दिशा में चल रही है। अभी नार्को टेस्ट की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद मामला और भी स्पष्ट हो जाएगा। डीजीपी ने यह बयान अमलेश्वर में आयोजित व्यसन मुक्ति कार्यशाला के समापन कार्यक्रम के बाद दिया।
इसके अलावा उन्होंने बठेना कांड पर कहा कि मामला सुलझाने पुलिस की टीम लगी हुई है। अब फारेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। साथ ही मेडिकल कालेज की रिपोर्ट भी आ गई है। डीजीपी अवस्थी ने कहा है कि बठेना में पांच लोगों की मौत मामले की विवेचना जारी है। दो-तीन दिनों में हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के बाद मामला सुलझाने में मदद मिलेगी। हैंड राइटिंग एक्सपर्ट रिपोर्ट आने के बाद विवेचना का पूरा स्वरूप सामने आएगा। यदि स्पष्ट होता है कि सुसाइडल है तो आगे विवेचना की जाएगी।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ