Print this page

फर्जी वीडियो के ज़रिये हाईटेक हॉस्पिटल को बदनाम करने की साज़िश , पूर्व के आरोपी भी गिरफ्त से बाहर Featured

  • rounak group

दुर्ग / शौर्यपथ / स्मृति नगर स्थित हाइटेक हॉस्पिटल जो जिले के बड़े निजी हास्पिटल की गिनती में आता है . वर्तमान में कोरोना आपदा के समय जिले में सर्व सुविधा युक्त अस्पताल कि अगर खोज की जाए तो हर नागरिक हाइटेक हॉस्पिटल की तरफ ही दौड़ता है अस्पताल प्रबंधन की लगातार कोशिश रहती है कि वह अपने मरीजों के जान की रक्षा करें जिस पर उनका प्रयास लगातार जारी है किंतु जिस तरह वर्तमान में कोरोना आपदा के समय अस्पताल प्रबंधन में कार्य कर रहे नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों द्वारा मरीजों की सेवा की जा रही है एवं हर छोटे-मोटे विवाद को दरकिनार करते हुए जिला प्रशासन के नियमों का पालन चल रही है ऐसे समय में सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हाईटेक हॉस्पिटल में परिजनों द्वारा तोड़फोड़ की घटना का जिक्र है वीडियो तकरीबन 30 से 35 सेकंड का है .
इस वीडियो के बारे में जब अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की गई तो अस्पताल प्रबंधन के संचालक मनोज अग्रवाल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई इस तरह का वीडियो वायरल कर आपराधिक मानसिकता से ग्रसित लोगो द्वारा बढ़ावा देने वाला यह वीडियो समाज में हाइटेक हॉस्पिटल के लिए एक गलत संदेश प्रसारित करने की कोशिश हो रही है जबकि वर्तमान में हाइटेक हॉस्पिटल में भर्ती हर मरीज का बेहतर से बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जा रहा है .
स्थिति यह है कि मरीजों द्वारा के परिजनों द्वारा लगातार हॉस्पिटल में बेड की मांग की जा रही है यही प्रमाणित करता है की अभी भी जिले के आम जनता का विश्वास हाइटेक हॉस्पिटल पर है किंतु आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोगों द्वारा इस तरह का सत्यहीन वीडियो वायरल करना उनकी भावनाओं को आहत करता है जो अस्पताल में 24 घंटे मरीजों की सेवा में एवं उनके इलाज में जुटे हुए हैं .
संचालक मनोज अग्रवाल ने कहा की इस फर्जी वीडियो के मामले में वह जल्द ही जिला प्रशासन से मदद मांगेंगे एवं दोषियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही के लिए प्रयासरत रहेंगे . हाइटेक हॉस्पिटल के संचालक मनोज अग्रवाल ने कहा कि ऐसे ही एक पूर्व में दर्ज अपराध में पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई उन्होंने सोडल में सोशल मीडिया में डाले गए फर्जी वीडियो को लेकर कहा कि यह महाराष्ट्र में हुई एक घटना का क्लिपिंग है जिसे जोड़कर वायरल किया गया है।
हाइटेक हॉस्पिटल वर्तमान आपदा के समय अपने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों की पूरी गंभीरता के साथ देखरेख और इलाज कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी तरह के फर्जी वीडियो के तथ्य की सच्चाई जानकर ही हमारे हॉस्पिटल के बारे में अपनी राय कायम करें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ