खाना खजाना / शौर्यपथ / सावन का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में भोलेबाबा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए मीठे का भोग जरूर लगाते हैं। प्रसाद के लिए आपने कभी बेसन तो कभी सूजी का हलवा तो कई बार बनाया होगा लेकिन क्या आपने कभी तरबूज के छिलके का हलवा ट्राई किया है। जी हां ये हलवा न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होता है बल्कि बनने में भी बेहद आसान होता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह स्वादिष्ट हलवा।
तरबूज के छिलके का हलवा बनाने के लिए सामग्री-
-तरबूज के छिलके- 500 ग्राम
-खोया- 150 ग्राम
-चीनी-स्वादानुसार
-इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
-काजू- 1 छोटी कटोरी
-देसी घी- 2 से ढाई चम्मच
तरबूज के छिलके का हलवा बनाने की विधि-
तरबूज के छिलके का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के छिलके के पीछे का सख्त हिस्सा निकालकर उसे कद्दूकस करके एक प्लेट में रख दें। अब गैस ऑन करके उस पर कढाही चढ़ाकर उसे गर्म होने दें। कढ़ाही गर्म होने पर उसमें 2 चम्मच घी डाल दें। जब घी पिघल जाए तो कद्दूकस किए हुए तरबूज के छिलके को लगातार चलाते हुए करीबन 10 मिनट तक पकाएं। इस दौरान कढ़ाही को प्लेट से ढक दें और बीच-बीच में चलाते रहें।
10 मिनट बाद जब हलवा पक जाए तो उसमें चीनी मिक्स कर दें, इसके बाद यह हल्का गीला हो जाएगा। अब कढ़ाही को बिना ढके कुछ देर तक पकाना होगा। अब दूसरे साइड गैस को ऑन करें और एक पैन गर्म होने के लिए रख दें। जब पैन गर्म हो जाए तो इसमें आधा चम्मच घी डाल दें और उसे चारो तरफ फैलाएं। अब कढ़ाही में मावा डालेंगे और उसे चलाते हुए थोड़ी भूनेंगे। जब यह अच्छी पक जाए और लगे कि यह तैयार हो चुका है तो गैस बंद कर देंगे।