Google Analytics —— Meta Pixel
June 08, 2026
Hindi Hindi

अन्य ख़बर

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

7 जून का दिन विश्व और भारतीय इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं, महान व्यक्तित्वों के जन्म एवं निधन तथा महत्वपूर्ण दिवसों के कारण विशेष महत्व…
नई दिल्ली/रायपुर: नक्षत्रों की चाल और ग्रहों की जुगलबंदी के साथ आज का सूर्योदय देश-दुनिया के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। आज 07 जून…
नई दिल्ली। इतिहास में कुछ तिथियां ऐसी होती हैं जो अपने भीतर गौरव, संघर्ष, बलिदान और परिवर्तन की अनेक कहानियां समेटे रहती हैं। 06 जून…
इतिहास डेस्क | 05 जून 5 जून का दिन विश्व इतिहास और भारत के लिए कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। यह तिथि विशेष…
शौर्यपथ विशेष | ज्योतिष डेस्क रायपुर, । वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं और श्रवण नक्षत्र का प्रभाव…
नई दिल्ली: इतिहास की घड़ी में कुछ तारीखें ऐसी होती हैं, जो सिर्फ दिन बदलने के लिए नहीं, बल्कि नए युग की शुरुआत के लिए…
शौर्यपथ राशिफल। आज बुधवार का दिन ग्रहों की विशेष चाल के कारण सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण और मिला-जुला रहने वाला है। आज…
शौर्यपथ राशिफल। आज जून महीने के पहले दिन ग्रहों की चाल में हुए बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिल रहा है।…
दैनिक राशिफल | मंगलवार, 19 मई 2026 ? ग्रह-नक्षत्रों के विशेष संयोग से कई राशियों के लिए सफलता के संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा…
दल्लीराजहरा / शौर्यपथ / नगर के सौरभ मित्तल ने डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की है। इसके साथ मित्तल परिवार के चार सदस्य अब चिकित्सा क्षेत्र…
Page 1 of 594

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)