Print this page

हेयर फॉल की समस्‍या से मिलेगा छुटकारा, घर पर बनाएं कलौंजी का तेल, जानें फायदे

  • rounak group

टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / मानसून में हेयर फॉल होना आम बात है लेकिन बहुत बाल झड़ना परेशानी बन जाती है। अक्‍सर मन में ख्‍याल आने लगते हैं कही सारे बाल नहीं झड़ जाएं। कई बार यह सोच-सोच कर और अधिक बाल गिरने लगते हैं। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको बताने जा रहे हैं कलौंजी के तेल के बारे में जिसे लगाने के बाद आपको बहुत हद तक आराम मिलेगा। और बाल पोषण से भरपूर नजर आएंगे। आइए जानते हैं कैसे बनाएं कलौंजी का तेल है और इससे होने वाले फायदों के बारे में -
सामग्री - 1 बड़ा चम्‍मच कलौंजी
-1 बड़ा चम्‍मच मेथी दाना
-200 एमएल नारियल तेल
-50 एमएल अरंडी का तेल और
कांच का बाउल
विधि - कलौंजी और मेथी दानों को पीस लें। इस पाउडर को कांच के बाउल में निकाल दें। इसके बाद नारियल तेल और अरंडी का तेल डालकर मिक्‍स करें। बाउल को ढककर धूप में रख दें। कम से कम 3 सप्‍ताह रखें। इसके बाद तेल को हिलाकर हर सप्‍ताह में कम से कम 2 बार जरूर लगाएं। एक महीने में आपको फर्क नजर आने लगेगा। और झड़ते बालों से बहुत हद तक राहत भी मिल जाएगी।
कलौंजी के तेल के फायदे -
दरअसल कलौंजी के तेल सिर में नमी प्रदान कर बालों को पोषित करता है। इसका तेल सिर में लगाने से कंडीशनिंग का काम भी होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी,एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल मौजूद होते हैं। जो सिर में हो रहे रूसी, डैंड्रफ और गंदगी से रक्षा करती है। कुछ लोगों के सिर में तेल का उत्‍पादन कम होता है। इससे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। इस वजह से कलौंजी का तेल फायदेमंद है।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ