टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / अधिकतर सब्जी में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में जब भी आलू को पहले से काट कर रखा जाता है, तो ये थोड़ी देर में ही काला पड़ जाता है। जिसकी वजह से सब्जी का टेस्ट भी कसैला लगने लगता है। ऐसे में महिलाओं की सारी मेहनत खराब हो जाती है। तो चलिए आज जानते हैं कि कैसे आलू को काटकर रखे जिससे वो काले न पड़ें। लेकिन उससे पहले ये जानते हैं कि क्यों रंग बदलता है आलू।
आलू में एक एंजाइम होता है, जो ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर एक्शन में आता है और आलू का रंग बदलने लगता है। वहीं आलू का छिलका जो होता है वो नेचुरल होता है, जिसकी वजह से ऑक्सीजन को एंजाइम से दूर रखने में मदद मिलती है।
आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं
1) अगर आप आलू को तुरंत इस्तेमाल नहीं कर रही हैं तो एक बर्तन में पानी भरें और उसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला दें। फिर इसमें नींबू के टूकड़े डूबोकर रखें। नींबू का रस आलू के रंग और स्वाद को बनाए रखता है और इन्हें काला पड़ने से भी बचाता है।
2) कोशिश करें की छिले हुए आलू को कांच के या फिर मिट्टी के बर्तन में रखें। आलू को यदि आप मेटल के बर्तन में रखते हैं तो ये हवा और मेटल के संपर्क में आकर काले पड़ने लगते हैं।
3) छिले हुए आलू को अगर बहुत देर बाद इस्तेमाल करना है तो इन्हें सिरके के पानी में रखें। इसके लिए इसे पानी में भरे भगोने में 1 ढक्कन सिरका डालें और उसमें आलू रखकर स्टोर करें।