जन्म - 7 नवम्बर 1888
तिरुचिरापल्ली- तमिल नाडु
मृत्यु - 21 नवम्बर 1970 (उम्र 82)
बंगलुरु- कर्नाटक, भारत
राष्ट्रीयता - भारत
क्षेत्र - भौतिकी
संस्थान - भारतीय वित्त विभाग
इंडियन -एसोसिएशन फॉर कल्टिवेशन ऑफ साइंस
भारतीय -विज्ञान संस्थान
शिक्षा- प्रेसीडेंसी कालिज
डॉक्टरी शिष्य- जी एन रामचंद्रन
प्रसिद्धि- रामन इफेक्ट
उल्लेखनीय सम्मान नाइट बैचेलर (1929)
भारत रत्न
लेनिन शांति पुरस्कार
चन्द्रशेखर वेंकटरामन का जन्म 7 नवम्बर सन् 1888 ई. में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली नामक स्थान में हुआ था। आपके पिता चन्द्रशेखर अय्यर एस. पी. जी. कॉलेज में भौतिकी के प्राध्यापक थे। आपकी माता पार्वती अम्मल एक सुसंस्कृत परिवार की महिला थीं। सन् 1892 ई. मे आपके पिता चन्द्रशेखर अय्यर विशाखापतनम के श्रीमती ए. वी.एन. कॉलेज में भौतिकी और गणित के प्राध्यापक होकर चले गए। उस समय आपकी अवस्था चार वर्ष की थी। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा विशाखापत्तनम में ही हुई। वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य और विद्वानों की संगति ने आपको विशेष रूप से प्रभावित किया