टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ /ठंड हो या गर्मी, घरों में फ्रिज का सही तरह से काम करना बेहद जरूरी है। समय-समय पर हम फ्रिज का ध्यान रखते रहते हैं, लेकिन उसे लंबे समय तक ठीक रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि आजकल फ्रिज काफी महंगे आते हैं, ऐसे में अगर वह जल्दी खराब हो जाएंगे तो यह सही नहीं है। किसी भी फ्रिज के जल्दी खराब होने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं। जैसे कंप्रेशर का खराब होना, वायरिंग में परेशानी आदि। लेकिन इसके अलावा भी कुछ आदतों के कारण फ्रिज जल्दी खराब हो जाता है। जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिनकी वजह से फ्रिज जल्दी खराब हो जाता है।
1) कई बार फ्रिज में सामान गिर जाता है ऐसे में अगर वह अच्छे से साफ न हो तो इस गंदगी के कारण फंगस तक लग जाती है। ये फंगस फ्रिज के कई हिस्सों में लग सकती है। जो फ्रिज में रखे सामान के साथ फ्रिज के कई हिस्सों जैसे फ्रिज के दरवाजे, शेल्फ के किनारों और अंदर के पार्ट्स को खराब कर सकती है। फ्रिज को लंबे समय तक चलाने के लिए इसे रोजाना साफ करना चाहिए और हफ्ते में एक बार डीप क्लीनिंग करनी चाहिए।
2) फ्रिज में हर चीज को स्टोर किया जाता है। हम कई बार फ्रिज में सामान को ठीक से स्टोर करने के तरीकों को देखते रहते हैं लेकिन फिर भी सामान को ठीक तरह से स्टोर नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कई लोगों के फ्रिज जरूरत से ज्यादा भरे रहते हैं जो फ्रिज के खराब होने का ये सामान्य कारण हो सकते हैं। फ्रिज में उतना ही सामान जिससे सामान आसानी से उठाया जा सके। फ्रिज के सभी हिस्सों का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसे ज्यादा भरने से बचें।
3) किसी भी पार्टी के बाद सामान बचना लाजमी है और ऐसे में हर कोई इस सामान को कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रखता है। लेकिन खाना स्टोर करने से पहले खाने के टेंपरेचर को चेक करना जरूरी है। ऐसे में अगर खाना गर्म हो तो फ्रिज में न रखें ये जल्द खराब हो सकता है।
4) कई बार फ्रिज को ज्यादा भरने के कारण फ्रिज का दरवाजा बंद ही नहीं होता है। ये दिखने में बंद लग सकता है लेकिन कई बार इसका दरवाजा ठीक से बंद न होने की वजह से फ्रिज के जल्दी खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं। दरवाजा ठीक से बंद है या नहीं इसे चेक करने के लिए लगाने के बाद हल्का सा खींच कर देखें अगर आपकी पावर लग रही है तो समझ जाएं की ये अच्छे से बंद है।