Print this page

सर्दियों में खाली पेट जरूर खाएं ये चीजें, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

  • rounak group

सर्दियों में खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. आप सुबह क्या खाते हैं, ये काफी मायने रखता है. कुछ चीजों को खाली पेट खाने से न सिर्फ बीमारियां कोसों दूर रखा जा सकता है, बल्कि आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रह सकते हैं, इसलिए ठंड में नियमित रूप से खाली पेट इन चीजों का सेवन जरूर करें.

नई दिल्ली /शौर्यपथ /

 सर्दियों के मौसम में तरह-तरह की चीजें खाने का मन करता है. इस मौसम में कई तरह के पकवान बनते हैं, जिसे खाने का अपना अलग ही मजा है. इस दौरान न चाहकर भी तली-भुनी चीजों का सेवन बढ़ जाता है, जिसके चलते आपका डाइजेशन सिस्टम सुस्त पड़ सकता है. सर्दी के मौसम में अपने खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सर्दियों की डाइट (Winter Diet) में थोड़ी सी भी गलती आपको बीमार बना सकती है. वहीं सर्दियों में इम्यून सिस्टम (Immune System) भी कमजोर होता है, जिसे बूस्ट करने के लिए हेल्दी विटंर डाइट (Healthy Winter Diet) लेना जरूरी है, क्योंकि ठंड के कारण आपका पाचन और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, इसलिए कोशिश करें कि दिन की शुरुआत करते हुए ब्रेकफास्ट में आपको कुछ खास Winter Foods को शामिल करना चाहिए, जिनके सेवन से आपकी सेहत अच्छी भी रहेगी, साथ ही आप कई बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं. जानिए सर्दियों में किन चीजों को खाली पेट खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है.

सर्दियों में खाली पेट खाएं ये फूड्स | 

गुनगुने पानी के साथ शहद | 

सर्दीयों के मौसम में आप अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और शहद से करें. मिनरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम से भरपूर शहद, आपकी आंतों को साफ रखने में मदद करता है. शहद को गर्म पानी के साथ मिलाकर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. इसके अलावा ये वजन घटाने में भी बहुत कारगर माना जाता है.

भीगे हुए बादाम | Winter foods 

खाली पेट या ब्रेकफास्ट के दौरान भीगे हुए बादाम खाना काफी फायदेमंद माना जाता है. विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड से भरपूर भीगे हुए बादाम सर्दियों के मौसम में बॉडी को गर्म रखने में सहायक है. बादाम एक ऐसा पौष्टिक आहार है, जो भले ही थोड़ा महंगा है, लेकिन सेहत के लिए काफी फायदेमंद है. इसके लिए आप रोजाना रात में 5 से 6 बादाम भिगो दीजिए और सुबह खाली पेट नाश्ते में इसे खाएं.


 

 

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR