अन्य खबर /शौर्यपथ/
इस साल बॉलीवुड के कई कपल पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब इस लिस्ट में सिंगर आदित्य नारायण और श्वेता का भी नाम जुड़ गया है। आदित्य ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दी है। इस फोटो में श्वेता अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
हम अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं: आदित्य
आदित्य नारायण ने अपने अकाउंट से मैटेरनिटी शूट की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपनी पत्नी श्वेता को हग करके बैठे हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'श्वेता और मैं यह बताते हुए बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं कि हम अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं। इसके साथ ही उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने बधाई दी।' सिंगर श्रेया घोषाल ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह क्या खबर सुनाई है। बहुत-बहुत बधाई। वहीं सिंगर अदिति सिंह शर्मा ने लिखा, ओह माय गॉड बेबी श्वाद जल्दी आने वाला है।