अन्य खबर /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को नमन करते हुए इंडिया गेट पर उनका होलोग्राम स्टैच्यू लॉन्च किया था। इसे लेकर देश में काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में फेमस राइटर जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस स्टैच्यू को लेकर अपनी बात रखी है।
जावेद ने नेता जी के स्टैच्यू पर की बात
जावेद अख्तर ने अपने पोस्ट में लिखा, "नेता जी के स्टैच्यू का विचार तो अच्छा है, लेकिन स्टैच्यू को लेकर पसंद सही नहीं है। सारे दिन इस स्टैच्यू के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और स्टैच्यू का पोज सैल्यूट करते हुए होगा। यह उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक नहीं है। स्टैच्यू में वो या तो बैठे होने चाहिए या फिर अपने हाथ को हवा में लहराते हुए जैसे कोई एक नारा लगा रहे हों।"
प्रधानमंत्री ने की थी इसकी घोषणा
पीएम नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नेता जी की 125 वीं जयंती पर उनके स्टैच्यू के बारे में घोषणा की थी। बोस की होलोग्राम स्टैच्यू की अनाउंसमेंट के बाद, प्रधान मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले कई लोगों के योगदान को मिटाने का प्रयास किया गया था। लेकिन आज आजादी के दशकों बाद देश उन गलतियों को सुधार रहा है। प्रधान मंत्री ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक दिन है, एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है, एक ऐतिहासिक स्थान पर है। यह स्टैच्यू हमारे देश के लिए उनके अमिट योगदान के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।" बता दें इस स्टैच्यू का निर्माण फेमस मूर्तिकार अद्वैत गडनायक कर रहे हैं।