Print this page

इंस्पायरिंग:सफलता तक का सफर लंबा हो तो अच्छा, इससे आप सीखेंगे ज्यादा - शाहिद कपूर

  • doing of business

इंस्पायरिंग /शौर्यपथ/

आमतौर पर लोग सक्सेस को एक सीधी रेखा समझते हैं। लेकिन असल में ये यहां-वहां भटकती है और जैसे-तैसे आप उसे हासिल करते हैं। सभी का अपना सफर है, सभी के पास कहने के लिए एक कहानी है। सब के अपने चैलेंज होते हैं। मैं कभी खुद को किसी से कम खुशकिस्मत नहीं समझता। इसका मतलब यह नहीं है कि मैं उनके किए को कम आंक रहा हूं। मैं सोचता हूं वो वहां हैं क्योंकि उन्होंने कड़ी मेहनत की है, अच्छे फैसले लिए हैं।

कई बार अवसरों का इंतजार बहुत लंबा हो जाता है। सही मौके के इंतजार में खुद को झोंकते रहना पड़ता है। अपनी स्किल्स को निखारते रहना पड़ता है। जब तक सफल नहीं होते, तब तक हर पल का उपयोग आपको करना है। एक बार आप सफल हो गए तो आपको फुरसत नहीं मिलने वाली। आप अपने काम में ऐसे व्यस्त होंगे कि इस ओर ध्यान ही नहीं जाएगा। फिर आपको अपनी स्किल्स पर काम करने के लिए बेहद कम समय मिलेगा।सफल होते ही आप देख पाते हैं कि आपके इर्द-गिर्द लोग किस तरह का काम कर रहे हैं, क्या अच्छा कर रहे हैं। आप उनकी सराहना करना सीखते हैं। जीवन में विनम्र होना बेहद जरूरी है। खुद को गंभीरता से न लेना अहम है। आप एंजॉय करें, ये महत्वपूर्ण है। आपको अपने काम में मजा आना चाहिए। अगर मजा आता रहेगा तो सफलता-असफलता से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, आप अच्छा काम करते रहेंगे।मैं मानता हूं कि अच्छी बातें आपके साथ तभी होंगी जब आप उनके लिए तैयार होंगे। मैं मानता हूं अगर सफलता मेरे जीवन में पहले आई होती तो मैं वो इंसान कभी नहीं होता, जो आज हूं। मुझे मेरा यह रूप पसंद है, जो आज है।

सफलता के उदाहरण अगर आपके आस-पास हैं तो उन्हें गौर से देखिए। अपने सफर को आप आसान बना लेंगे। जब मैं फिल्मी दुनिया में आया तो मेरे पास कोई उदाहरण नहीं था। मैं खुद की क्षमताओं को जानते हुए भी मन मुताबिक कर नहीं पाता था, क्योंकि कैसे करना है, ये बताने वाला नहीं था।कई बार आपको अपने सपने असंभव भी लगेंगे, लेकिन सपने सच हो सकते हैं। जब आप खूब मेहनत करते हैं, एक लंबा सफर तय करते हैं, तो एक अलग ही इंसान बन जाते हैं। मैं लंबे सफर में ही भरोसा रखता हूं क्योंकि इससे मुझे ज्यादा सीखने का मौका मिल जाता है।(ये बातें विभिन्न सोशल मीडिया मंचों से)

कोई और नहीं, आप ही खुद को खु़श रख सकते हैं

- आप कहां पैदा हुए, कैसे बड़े हुए मायने नहीं रखता... मायने रखता है आप किस मिट्टी के बने हैं।

- आपको खुद के बारे में अच्छा महसूस करने के लिए इस धरती पर किसी और इंसान की जरूरत नहीं, खुद से खुश रहना सीखिए।

- जमाना आपको किसी और के जैसा बनाने की कोशिश करेगा, लेकिन आपको खुद को बचाए रखना है।

- जब हम अपनी असुरक्षाओं को छोड़ आस्था के साथ आगे बढ़ते हैं तब असली सफर शुरू होता है।

Rate this item
(0 votes)
PANKAJ CHANDRAKAR