दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग राजनीति में की राजनीति में इन दिनों बड़ा भूचाल सामने आ गया जैसा कि पिछले दिनों राज्य सभा सांसद सरोज पांडे ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर शहर की और प्रदेश की जनता को यह बताने की कोशिश की कि आने वाले समय में भाजपा से प्रदेश के मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार बनने की संभावना राज्य सभा सांसद सरोज पांडे की होगी राज्य सभा सांसद सरोज पांडे के होली मिलन समारोह में जुटी भीड़ को देखकर दुर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के माथे पर पसीना आ गया किंतु शहर के लाडले विधायक अरुण वोरा ने अपनी बहन राज्य सभा सांसद सरोज पांडे से मुकाबला करने के लिए बेटी स्वरूप श्रद्धा सोनी को मैदान पर उतारने का फैसला कर लिया राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय है कि राज सभा सांसद सरोज पांडे अगर कोई आने वाले विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दे सकता है तो वह दुर्ग नगर निगम की डायनेमिक पर्सन और पार्षद श्रद्धा सोनी ही है विधायक अरुण वोरा ने कांग्रेस के प्रति अपनी समर्पण भाव को एक बार फिर कांग्रेस संगठन के सामने जाहिर करते हुए यह इशारा कर दिया है कि दुर्ग कांग्रेस में भले ही कोई भी विधायक बने पर वह विधायक कांग्रेस पार्टी से ही बने ऐसे में बहन से मुकाबला करने के लिए एक भाई ने राजनीतिक कुर्बानी देते हुए इस बार आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए श्रद्धा सोनी को मैदान पर उतारने का फैसला कर लिया है और अपने इस फैसले से कांग्रेस के केंद्रीय संगठन को भी अवगत करा दिया है वर्तमान विधायक अरुण वोरा के "बेटी है लड़ सकती है" की बातों को गंभीरता से लेते हुए महासचिव प्रियंका गांधी ने भी विधायक अरुण वोरा के बातों का समर्थन करते हुए श्रद्धा सोनी के विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग को पूरा कर दिया है ।
चर्चा यह है कि स्वयं प्रियंका गांधी दुर्ग कर भावी कांग्रेस विधायक प्रत्याशी श्रद्धा सोनी के नाम की घोषणा करेंगी जिसके लिए एक बड़े सभा की तैयारी में कांग्रेसी जुट गए हैं प्रियंका गांधी के दुर्ग आने की खबर से ही कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सौरव ताम्रकार ने एक बार फिर शहर में प्रियंका गांधी और अरुण वोरा के जिंदाबाद के नारों का पोस्टर पूरे शहर भर में लगा दिया श्रद्धा सोनी के नाम की घोषणा के बाद से ही भाजपा खेमे में खलबली सी मच गई है भाजपा खेमा जिस राज्यसभा सांसद सरोज पांडे को दुर्ग से अपना मजबूत दावेदार मान रही थी अब उनके चेहरे पर भी पसीना आ गया है दुर्ग भाजपा के कार्यकर्ता भी यह भली-भांति जानते हैं कि श्रद्धा सोनी जैसी डायनेमिक लीडर राज्य सभा सांसद सरोज पांडे को कड़ी टक्कर देकर मात दे सकती है दुर्ग शहर में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है पूर्व में भी डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस के कद्दावर नेता मोतीलाल वोरा को मात दी थी ऐसे में दुर्ग कांग्रेसमें अब श्रद्धा सोनी को एक बड़े मुकाबले के लिए तैयार करने के लिए संगठन ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है वही केंद्रीय कांग्रेस संगठन ने और विधायक वोरा के राजनीतिक बलिदान को सर आंखों पर बिठाते हुए आने वाली सरकार में किसी प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अरुण वोरा की नियुक्ति करने का पूरा मन बना लिया है । चर्चा यह भी है कि पंडुचेरी , असम , मेघालय जैसे किसी बड़े महत्त्वपूर्ण प्रदेश में केंद्रीय संगठन के इस फैसले से अब वोरा खेमे में भी खुशी की लहर दौड़ गई है और उनके समर्थक अंशुल पांडे ने इस खबर के सुनते ही निगम में शौचालय में ठेकों की संख्या और बढ़ा दी वही वोरा के खास समर्थक आयुष शर्मा ने पीडब्ल्यूडी ऑफिस पहुंचकर 50% ठेका लेने की मुहिम छेड़ दी तो पूर्व अध्यक्ष गया पटेल प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए प्रयास शुरू कर चुके है ताकि जैसा कि वर्तमान राजनीतिक हलचल दूर में है उसे देखकर यही लगता है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की कद्दावर नेता सरोज पांडे को हार का सामना करना पड़ सकता है किंतु यह राजनीति है राज्यसभा सांसद सरोज पांडे की संगठन में जो मजबूत पकड़ है उससे शहर की जनता यही उम्मीद लगा रही है कि आने वाले चुनाव में भाजपा से मुख्यमंत्री की प्रबल दावेदार वर्तमान राज्यसभा सांसद सरोज पांडे और कांग्रेस से श्रद्धा सोनी के बीच कडा मुकाबला होगा जिस पर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की नजर रहेगी ।
...
।
।
।
बुरा ना मानो होली है (होली समाचार)