खाना खजाना / शौर्यपथ / अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं और शाम की पार्टी में मेहमानों के स्नैक्स को लेकर थोड़ी कंफ्यूज हो रही हैं तो टेंशन छोड़ इस रेसिपी को ट्राई करें। नॉन वेजिटेरियन लोगों को स्नैक्स में चिकन विंग्स बेहद पसंद आते हैं। खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको अपने फेवरेट केएफसी भी नहीं जाना पड़ेगा। आप घर बैठे ही केएफसी जैसे लजीज चिकन विंग्स बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं चिकन विंग्स बनाने की क्या है रेसिपी।
केएफसी स्टाइल चिकन विंग्स बनाने के लिए सामग्री-
मैरिनेट करने के लिए
-साफ किए हुए चिकन विंग्स
-हल्दी पाउडर
-दही
-लाल मिर्च पाउडर
-अदरक-लहसुन का पेस्ट
-काली मिर्च
-चिकन मसाला
-नींबू
कोटिंग के लिए-
-मसाला चिप्स
-तेल
केएफसी स्टाइल चिकन विंग्स बनाने का तरीका-
चिकन विंग्स बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चिकन विंग्स लेकर सभी सामग्री को मैरिनेट करने के लिए मिलाकर फ्रिज में 30 मिनट के लिए रख दें। अब मसाला चिप्स का पैकेट लेकर इसे थोड़ा भूरा होने तक भूने। अब इन चिप्स का पाउडर बना लें। अब मैरिनेट किया हुआ चिकन लेकर क्रश चिप्स के साथ इसे कोट करें।एक कड़ाही में तेल गर्म करके चिकन विंग्स को कुरकुरा होने तक भूनें। अब तले हुए चिकन विंग्स में नींबू का रस ऊपर से डालकर मेहमानों को गर्मा- गर्म सर्व करें।