Print this page

शनि देव को खुश करने के लिए आज ही घर लाएं शमी का पौधा, दूर होगी हर तकलीफ, जानें इसके चमत्कारिक गुण

  • doing of business

    आस्था /शौर्यपथ /वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को बेहद चमत्कारिक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पौधों में देवताओं का वास होता है। कुछ पौधें घर की साज-सज्जा को बढ़ाने, पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के अलावा ग्रह, नक्षत्रों को भी नियंत्रित करते हैं। आज हम आपके एक ऐसे ही पौधें के बारे में बताने जा रहे हैं। जो भगवान शिव को बेहद प्रिय है और सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला शनि ग्रह को भी नियंत्रित करने का कार्य करता है।
1. शनिवार के दिन सीधे जमीन व गमले में भी शमी का पौधा लगा सकते हैं। घर के मेन गेट के पास शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
2. घर के ईशान कोण में शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे परिवार को कभी आर्थिक तंगी जैसी समस्या से नहीं गुजरना पड़ता है।
3. घर से बाहर जाते समय शमी के पौधें के दर्शन करके बाहर निकले, ऐसा करने से हर कार्य में सफलता मिलने लगती है।
4. वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपकी कुंडली मे किसी तरह का शनि दोष है या आप शनि के दुष्प्रभाव से हमेशा दूर बने रहना चाहते हैं तो मेन गेट के बाई ओर शमी का पौधा लगाना चाहिए।
5. शमी के पौधें पर सूर्य की किरणें पड़नी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हो पा रहा तो पौधें को दक्षिण दिशा की ओर लगा दें।
6. शमी के पौधें को विजयादशमी के दिन लगाना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने लंका पर आक्रमण करने से फके शमी के पौधें की पूजा कर विजयी होने का आशीर्वाद मांगा था।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ