Print this page

बालों के साथ ही चेहरे और बॉडी का करें स्पा, खूब काम आएंगे ये नुस्खे

  • doing of business

   टिप्स ट्रिक्स / शौर्यपथ / रोजाना के बिजी शेड्यूल में से खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है। हालांकि महीने का एक दिन खुद के नाम किया जा सकता है। इस एक दिन में आप अपने चेहरे, बाल और शरीर को पैंपर कर सकते हैं। हम यहां कुछ आसान तरीकों से स्पा  करने के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप अपने बालों के साथ फेस और बॉडी को खूबसूरत बना सकते हैं।
आसानी से करें बालों को मॉइश्चराइज
बालों की केयर के लिए समय-समय पर हेयर स्पा कराना काफी जरूरी होता है। ये बालों को पोषण देने में मदद करता है। साथ ही हेयर को सॉफ्ट और सिल्की बनाता है। हालांकि, हेयर स्पा काफी महंगे होते हैं और ऐसे में हर महीने इन्हें करवा पाना सभी के लिए संभव नहीं है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं घर पर ही बालों को मॉइस्चराइज करने के सबसे अच्छा तरीका। इसके लिए बाल धोने के बाद अपने बालों को दूध में लगभग 10-15 मिनट के लिए भिगोएं। स्टीमर को चालू करें और फिर अपने बालों पर कंडीशनर लगाएं। इसे ठंडे पानी से धोएं।
एलोवेरा जेल और शहद से फेस स्पा
धूल, मिट्टी, प्रदूषण के कारण चेहरे से नमी खत्म हो जाती है, ऐसे में फेस डल दिखने लगता है। रूखी त्वचा वाले लोगों को अपने चेहरे के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करना चाहिए। एलोवेरा जेल को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर स्टीम लें और फिर 10 मिनट के लिए इस पैक को लगा रहने दें और फिर धोएं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करेगा और साथ ही इसे साफ भी बनाएगा।
नहाने के पानी में मिलाएं नमक
सर्दियों के मौसम में हवा में नमी के कारण स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाती है। ऐसे में बॉडी स्पा के लिए स्क्रब बनाएं। इसके लिए कॉफी में शहद मिलाएं और ससे पूरी स्किन की मसाज करें। फिर नहाने के पानी में समुद्र नमक और बॉडी लोशन मिलाएं। फिर स्क्रब के बाद इस पानी से नहा लें और इसके तुरंत बाद किसी अच्छे बॉडी लोशन का इस्तेमाल करें।

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ