Print this page

इस पत्ते वाले मसाले का पानी पीने से घबराहट की परेशानी होती है दूर, बीपी भी रहता है अंडरकंट्रोल

  • doing of business

 टिप्स ट्रिक्स /शौर्यपथ / हम आपको हर दिन अपने आर्टिकल के माध्यम से स्किन, हेयर  , पेट आदि से जुड़ी परेशानियों के लिए नए-नए घरेलू   उपाय बताते रहते हैं. चेहरे और बाल के लिए किचन में रखी हल्दी, शहद, दाल आदि से बने फेस पैक से लेकर हेयर पैक तक कई खास उपाय हम आपके साथ शेयर करते ही रहते हैं. यही नहीं हमारे द्वारा बताए गए पेट के लिए मसालों से तैयार ड्रिंक बनाने की आसान रेसिपी भी आपके लिए कारगर साबित हो सकती हैं. आज हम एक बार फिर से आपको खाना बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेजपत्ते का एक खास उपाय बताने जा रहे हैं, जिसका पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. आप स्वाद के साथ इसका स्वास्थ्य लाभ भी उठा सकते हैं.
तेजपत्ते के पानी का लाभ |
1- आपको रात में एक बड़े कप पानी में 2 तेज पत्ते को भिगोकर रख देना है. फिर सुबह में इस पानी को पी लेना है. इससे आपको एक नहीं बल्कि 5 फायदे मिलेंगे जिसके बारे में आपको एक एक करके बताते हैं.
2- सबसे पहले तो आपको इससे इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलेगी. यह इस पानी को पीने के सबसे बड़ लाभों में से एक है. जब आपकी इम्यूनिटी   मजबूत होगी तो बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाएगी और आप हमेशा फिट एंड फाइन रहेंगे.
3- यह आपके पाचन  को मजबूत करेगा जो आजकल ज्यादातर लोगों की समस्या बनी हुई है. इसलिए आप हर रोज एक गिलास तेजपत्ते के पानी का सेवन करें. यह गैस और कब्ज शरीर में नहीं बनने देता है.
4- साथ ही कोलेस्ट्रोल   की भी परेशानी से राहत मिलेगी. जिनकी बॉडी में बैड कोलेस्ट्रोल का लेवल बढ़ गया है उन्हें इस पानी का सेवन जरूर करना चाहिए. यह आपके दिल  की सेहत के लिए अच्छा साबित हो सकता है.
5- तेजपत्ते वाला पानी आपकी किडनी  के लिए भी बहुत अच्छा होता है. जिन लोगों को एंग्जाइटी की दिक्कत है उन्हें भी इस औषधीय पानी का सेवन करना चाहिए. यह पानी आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है. तो अगर आप या आपके घर में कोई बीपी का मरीज है तो उसे यह पानी जरूर पीना चाहिए. 

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ