Print this page

लंबे और घने बालों के लिए प्याज का रस 3 तरीके से करें अप्लाई, 1 महीने में दिखेगा असर

  • doing of business

  ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / हर लड़की की चाहत होती है काले लंबे और घने बाल की लेकिन, बढ़ते प्रदूषण और खराब खान पान के कारण बहुतों की ख्वाहिश पर पानी फिर जा रहा है. बाल बढ़ने की बजाए झड़ रहे हैं. ऐसे में इनपर रोक लगाने के लिए होम रेमेडी का सहारा लिया जा सकता है. हेयर फॉल पर रोक लगाने में प्याज का रस बहुत लाभकारी होता है.  इसको आप 3 तरीके से बाल में अप्लाई कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं उनके बारे में.
प्याज का रस कैसे लगाएं बाल में
1- प्याज के रस में दही  मिलाकर हेयर मास्क  तैयार कर सकते हैं. इसको बाल में आधे घंटे लगाकर रखिए. इससे आपकी हेयर ग्रोथ  अच्छी होगी. साथ ही आपके स्कैल्प इंफेक्शन  भी बचे रहेंगे. आपको बता दें कि प्याज के रस में सल्फर  होता है, जो बाल को पोषण देने का काम करता है. इससे आपके बाल सफेद भी नहीं होते कम उम्र में.
2- इसके अलावा आप प्याज के रस में जैतून  का तेल मिलाकर भी आप बाल में अप्लाई कर सकती हैं. यह भी हेयर ग्रोथ के लिए अच्छा होता है. इसके अलावा आप प्याज के रस में नारियल तेल मिला सकते हैं. यह भी बाल की हेयर केयर के लिए अच्छा साबित हो सकता है.
3- प्याज के रस से बाल झड़ने की बीमारी एलोपेसिया का इलाज किया जा सकता है. वहीं, यह रस बालों और स्कैल्प को अच्छा पोषण देने का काम करता है. आपको बता दें कि प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प में होने वाले किसी भी प्रकार के इंफैक्शन  से बचाव कर हेयर फॉल रोक सकता है.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ