Print this page

मशरूम के 1, 2 नहीं 10 फायदे जानते ही आज से ही शुरू कर देंगे खाना

  • rounak group

 सेहत /शौर्यपथ / मशरूम को स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. मशरूम से कई तरह की रेसिपीज   बनाई जा सकती हैं. आज के समय में मशरूम   की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है और कई तरह की प्रजातिया भी मशरूम में हैं. मशरूम को न्यूट्रिएंट्स का भंडार कहा जाता है. मशरूम में प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन डी, कॉपर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, सेलेनियम, फाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं. लेकिन मशरूम  दो तरह के आते हैं एक जंगली मशरूम भी आता है, जिसे भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ये देखने में बिल्कुल खाने वाले मशरूम की तरह ही होता है. तो चलिए जानते हैं मशरूम खाने से होने वाले फायदे.
मशरूम खाने के फायदे-
1. इम्यूनिटी-
   मशरूम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स इसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल बनाते है, जो मौसमी संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.
2. पाचन-
  मशरूम में पॉलीसेकेराइड होते हैं, जो प्रीबायोटिक्स के रूप में काम करते हैं. मशरूम पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है.  
3. स्किन-
 मशरूम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा पर मुंहासों का कारण बनने वाले बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं.
4. खून की कमी-
 मशरूम में फॉलिक एसिड और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है.
5. वेट-लॉस-
 मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है. जिससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है.
6. डायबिटीज-
  मशरूम को डायबिटीज मरीजों के लिए अच्छा माना जाता है. क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स के साथ शुगर लेबल को कंट्रोल करने के गुण पाए जाते हैं.
7. हार्ट-
 मशरूम को हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें.
8. बालों-
 मशरूम में पाए जाने वाले गुण बालों को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
9. आंत-
 मशरूम को आंतों के लिए अच्छा माना जाता है. मशरूम में पाए जाने वाले गुण आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
10. सूजन-
 मशरूम में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ