Print this page

त्योहारी सीजन में खुद को स्लिम और फिट रखने के लिए अपनाएं ये तरीके, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

  • doing of business

  सेहत टिप्स /शौर्यपथ / त्योहारों का सीजन चल रहा है नवरात्रि की शुरूआत होते ही हमें दशहरा, दिवाली जैसे फेस्टिवल  का इंतजार रहता है. लेकिन त्योहार आने का मतलब है, मिठाईयां खाना, घर में बनाए गए मीठे पकवान आदि खाने की वजह से वजन काफी बढ़ जाता है. जिसके चलते ना केवल हमारी फिटनेस बल्कि हमारी सुदरंता और वजन पर भी असर पड़ता है. तो अगर आप भी इस त्योहारी सीजन खुद को फिट रखने का प्लान बना रहे हैं, कि कैसे मिठाईयों का स्वाद भी लिया जाए और सेहत पर भी कोई असर ना पड़ें, तो आप कुछ तरीके अपना कर खुद को रख सकते हैं फिट.
त्योहारों का ऐसे लें मजा सेहत रहेगी दुरुस्त-
1. लीन ब्रेकफास्ट-
    नाश्ते में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स खाने से शुगर की मात्रा कम होती है. आप त्योहारी सीजन में खुद को फिट रखने के लिए एक बाउल ओटमील और अंडे के साथ सेवन कर सकते हैं. अगर आप शाकाहारी हैं तो दिन भर अपने आपको एनेर्जेटिक बनाए रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल कर सकते हैं.
2. अच्छी नींद-
  अगर आप चाहते हैं कि आप त्योहारों के दौरान फिट और एनर्जेटिक रहे तो आपके लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी है.
3. तनाव से दूर-
    त्योहारी सीजन में खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप किसी भी बात की चिंता ना करें. यानि खुश रहने की कोशिश करें.
4. फ्रट्स-
   त्योहारी सीजन में ज्यादा मिठाईयां खाने से वजन की चिंता हमेशा रहती है. तो आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों को शामिल करें.
5. ग्रीन टी-
     ग्रीन टी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. अगर आप त्योहारी सीजन में फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो आप ग्रीन टी को पीना शुरू कर दें.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ