सेहत टिप्स /शौर्यपथ / विटामिन बी12, जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है, एक जरूरी पोषक तत्व है जो बॉडी की फंक्शनिंग में अहम भूमिका निभाता है. यह रेड सेल्स के उत्पादन, स्वस्थ तंत्रिका तंत्र के रख-रखाव और डीएनए के संश्लेषण के लिए बहुत जरूरी होता है. हालांकि हमारा शरीर खुद विटामिन बी12 का उत्पादन नहीं कर सकता है, इसलिए हमें इसकी भरपाई अपनी डाइट में विटामिन बी12 फूड को शामिल करके करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे विटामिन बी 12 फूड के बारे में, ताकि आप इस विटामिन की कमी को दूर कर सकें.
विटामिन बी12 मछली, मांस, पोल्ट्री, अंडे और डेयरी उत्पादों सहित इसके अलावा, फोर्टिफाइड नाश्ता अनाज और फोर्टिफाइड खमीर में भी उपलब्ध होता है.
विटामिन बी 12 फूड के लक्षण |
थकान और कमजोरी
कब्ज़
भूख न लगना और वजन घटना
बैलेंस की समस्या
अवसाद
सोचने में समस्या
मुंह या जीभ में दर्द होना
नवजात शिशू में विटामिन बी12 कमी के लक्षण
ग्रोथ में कमी
मूवमेंटे में समस्या
मेगालोब्लास्टिक एनीमिया
विटामिन बी12 की कमी से न्यूरोलॉजिकल लक्षण भी हो सकते हैं, जैसे- हाथ और पैर का सुन्न पड़ना, झुनझुनी सोच और याददाश्त से जुड़ी समस्याएं, भ्रम, बैलेंस की परेशानी.