Print this page

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए रात में गुनगुने पानी के साथ करें 2 लौंग का सेवन, यहां जानें अन्य फायदे

  • rounak group

 रसोई टिप्स /शौर्यपथ / किचन में मौजूद लौंग को हर भारतीय घर में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आपको बता दें यह छोटा सा दिखने वाला मसाला औषधीय गुणों से भरा होता है. आयुर्वेद में लौंग को एक हर्ब के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल तनाव और पेट की बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है. लौंग में पाए जाने वाले गुण शरीर की इम्यूनिटी  को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. लौंग के तेल के इस्तेमाल से दांतों के दर्द को दूर किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं लौंग से होने वाले फायदे.
2 लौंग खाने क फायदे-  
1. सर्दी-खांसी-
मौसम में बदलाव होने पर सर्दी जुकाम, सूखी खांसी, गले में खरास, बुखार आदि होना आम बात है. सर्दियों की शुरूआत हो गई है. ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूर है. सर्दी-खांसी से बचने के लिए आप रात को खाना खाने के बाद एक चम्मच शहद में 2 लौंग को पीसकर मिला लें और इसका सेवन करें, इससे सर्दी-जुकाम की समस्या में आराम मिल सकता है.
2. पेट के लिए-
    कब्ज, डायरिया, एसिडिटी आदि समस्याओं से राहत पाने के लिए आप रात में सोने से पहले 2 लौंग को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं. इससे पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है. लेकिन ध्यान रखें लौंग की तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.
3. इम्यूनिटी-
     बदलते मौसम में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. क्योंकि अगर इम्यूनिटी कमजोर है तो हम वायरल संक्रमण की चपेट मेंं जल्दी आ सकते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप गुनगुने पानी के साथ 2 लोग का सेवन कर सकते हैं.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ