Print this page

आज दशहरा पर दीजिए सभी को बधाई, विजयदशमी पर मनाएं बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

  • doing of business

   व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / आज 24 अक्टूबर, मंगलवार के दिन विजयदशमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन को दशहरा के नाम से जाना जाता है और दशमी कहकर भी पुकारते हैं. दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत माना जाता है. इस दिन श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था जिसके बाद से हर वर्ष दशहरा को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, दशहरा आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है. आप भी इस खास दिन पर अपने दोस्तों, परिवार, नाते-रिश्तेदारों और परिचितों को दशहरा के शुभकामना संदेश भेजकर बधाई दे सकते हैं.
दशहरा के शुभकामना संदेश |
रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
रामजी की कृपा से आप पर हो खुशियों की बौछार,
ऐसी शुभकामनाएं हमारी, आप करो स्वीकार.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
जैसे श्रीराम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरा मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर खुशी आपकी कदम चूमे,
कभी ना हो दुखों का सामना.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
हर पल हो आपका जीवन सुनहरा
घर आपके रहे सदा खुशियों का पहरा
मुबारक हो आपको यह पावन दशहरा.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
भीतर के रावण को
जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
इस दशहरे हर मनुष्य बस एक नेक काम करे
अंतर्मन में पनप रही हर बुराई का सर्वनाश करे.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
रावण का सर्वनाश हो,
हर हृदय में श्री राम का वास हो.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
बुराई पर अच्छाई की जीत, दशहरा लाता है एक उम्मीद,
रावण की तरह हमारे दुखों का अंत हो,
एक नई शुरुआत हो एक नए सवेरे के साथ शुभ दशहरा.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!
रावण के संहार पर दशहरा,
अयोध्या वापसी पर मनाते दिवाली हैं,
दुनिया सारे गुण उनके गाती,
मेरे श्रीराम की हर बात निराली है.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं!

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ