Print this page

एक रात में चेहरे को चमका देगी ये फेशियल क्रीम, बाजार की नहीं घर पर बनाना है इस तरह

  • doing of business

   ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /ग्लोइंग स्किन के लिए या इंस्टेंट ग्लोके लिए आप मार्केट से न जाने कितने प्रोडक्ट खरीदते होंगे. वो प्रोडक्ट्स आपके चेहरे को चमकते हैं या नहीं यह तो बाद की बात है लेकिन उसमें इस्तेमाल केमिकल्स आपके चेहरे को नुकसान जरूर पहुंचा सकते हैं. इसलिए मार्केट से खरीदी हुई फेशियल क्रीम छोड़िए और घर पर बनाइए नेचुरल फेशियल जेल जो आपके चेहरे को एक रात में ही बना देगी चमकदार. इस क्रम में इस्तेमाल किए जाने वाले सभी सामग्री आपके चेहरे पर जादू की तरह काम करेंगे. तो चलिए जानते हैं कैसे घर पर बनाएं फेशियल क्रीम
घर पर प्राकृतिक रूप से फेस क्रीम कैसे बनाएं?
2 चम्मच ऐलोवेरा जेल
2 से 3 चम्मच बादाम का तेल
1 चम्मच विटामिन ई ऑयल
1 चम्मच ग्लिसरीन
2 चम्मच रोज एसेंशियल ऑयल
घर पर फेशियल क्रीम कैसे बनाएं?
अगर आप उन लोगों में है जो मार्केट के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल नहीं करना चाहते और नेचुरल तरीके से चेहरे पर ग्लो चाहते हैं तो यह फेशियल क्रीम आपके चेहरे के लिए लाजवाब काम करेगा.

इस क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें, अब उसमें 2 चम्मच बादाम का तेल और 2 चम्मच रोज एसेंशियल ऑयल डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें.
मिलाने के बाद उस पेस्ट में 2 चम्मच विटामिन ई तेल डालकर मिक्स करें.
इस मिश्रण को आपको 10 से 15 मिनट तक अच्छी तरह से मिलाते रहना है.
बस आपकी होममेड फेशियल क्रीम इस्तेमाल करने के लिए तैयार है.
आप चाहें तो एक बार में ही ज्यादा क्रीम बना सकते हैं और किसी कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं.
बात की जाए कि इस जेल को इस्तेमाल कब और कैसे करना है, तो सबसे अच्छे रिजल्ट के लिए रात को सोने से पहले जेल को लगाकर सो जाएं या नहाने के बाद भी आप इसे चेहरे पर लगाकर मसाज कर सकते हैं. इसके रेगुलर इस्तेमाल से चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे और त्वचा निखर उठेगी.

Rate this item
(0 votes)
शौर्यपथ